PM Modi Gujarat Visit: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, एकता नगर से दी 1,220 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। यह दौरा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित है। गुरुवार शाम पीएम मोदी वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग से एकता नगर रवाना हुए। एकता नगर पहुंचने पर उन्होंने ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर पर्यावरण अनुकूल परिवहन की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की।
पढ़े : 100 समस्याओं की एक दवा आत्मनिर्भर भारत… गुजरात में बोले पीएम मोदी
स्मारक सिक्का और डाक टिकट का विमोचन
एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी ने एक स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श आज भी भारत को एकता और विकास के मार्ग पर अग्रसर करने की प्रेरणा देते हैं।
1,220 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर और राजपीपला में कुल 1,220 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने एकता नगर में 16 नई परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनमें एकता द्वार से नर्मदा माता प्रतिमा तक पैदल मार्ग का दूसरा चरण, स्मार्ट बस स्टॉप, ई-बस चार्जिंग स्टेशन, सातपुड़ा सुरक्षा दीवार, बोन्साई गार्डन, नर्मदा घाट पार्किंग, कौशल्या पथ, और टाटा नर्मदा घाट का विस्तार जैसी योजनाएं शामिल हैं। ये सभी परियोजनाएं क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएंगी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
नए प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास — वीर बाल उद्यान विशेष आकर्षण
पीएम मोदी ने 681.55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कई नए प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास भी किया। इनमें सबसे खास है वीर बाल उद्यान, जो 9 करोड़ रुपये की लागत से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में तैयार किया जाएगा। यह उद्यान मार्च 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है और इसमें भारत के महान बाल नायकों की गाथाओं को सजीव रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि और भव्य परेड
प्रधानमंत्री मोदी 31 अक्टूबर की सुबह 8 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे एकता की भावना को समर्पित भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
एकता नगर से विकास की नई कहानी
पीएम मोदी का यह दौरा केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि सरदार पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को आगे बढ़ाने की दिशा में एक ठोस कदम है। एकता नगर अब केवल पर्यटन केंद्र नहीं, बल्कि नए भारत के विकास और नवाचार का प्रतीक बनता जा रहा है।

