न्यूज़बड़ी खबरराजनीति

पीएम मोदी ने विपक्षी एकता पर किया प्रहार ,कहा यह एकता 20 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार की गारंटी है

Political News Madhya Pradesh: प्रधानमंत्री मोदी ने आज भोपाल में विपक्षी दलों पर जमकर हमला किया। विदेश से लौटने के बाद मोदी एक अलग रंग में दिख रहे थे। भोपाल में आज पहले उन्होंने पांच बंदे भारत रेल को हरी झंडी दिखाई और इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने पार्टी के लोगों से कहा कि किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। बूथ लेवल पर काम करें और जनता के बीच सरकार के किये कामों को पहुंचाएं। बीजेपी के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ अपने दल के लिए जीते हैं। वह ऐसा इसलिए करते हैं कि क्योंकि उन्हें भ्रष्टाचार का ,कमीशन का ,मलाई खाने का ,कट मनी का हिस्सा मिलता है। उनका रास्ता तुष्टिकरण और वोट बैंक का है। गरीब को गरीब बनाए रखने ,वंचित को वंचित बनाये रखने से ही उनकी राजनीति चलती है। तुष्टिकरण का यह रास्ता कुछ दिनों तक लाभ दे सकता है लेकिन यह रास्ता भविष्य के लिए महाविनाश है। यह देश के विकास को रोकता है।


पीएम मोदी ने पसमांदा मुसलमानो को लेकर भी बहुत कुछ कहा।
उन्होंने कहा कि राजनीति करने वालों ने पसमांदा मुसलमानो को तबाह कर दिया है। उनके ही एक वर्ग ने पसमांदा मुसलमानो का शोषण किया है ,इस पर कभी कोई चर्चा भी नहीं करता। आज भी उन्हें बराबरी का हक़ नहीं मिलता है। उन्हें नीचा और अछूत समझा जाता है। ऐसे में अब बीजेपी कार्यकर्ता पसमांदा मुसलमानो के पास जाए और तर्कों और तथ्यों के साथ उन्हें समझाए। उनका भ्रम दूर हो जायेगा। यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भी उन्हें बारे किया जा रहा है। उन्हें सच्चाई बताने की जरूरत है।


पीएम मोदी विपक्षी एकता पर तीखा हमला किया।
उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में बीजेपी भारी मतों से जीतेगी इसलिए विपक्षी बौखलाए हुए हैं। वे जनता को गुमराह कर रहे हैं लेकिन जनता सब देख रही है। जनता जानती है कि आज देश कहाँ पहुँच गया है। विपक्ष बीजेपी पर झूठा आरोप लगाकर जनता को बहुत दिनों तक भ्रमित नहीं कर सकता। पीएम मोदी ने कहा कि जो विपक्ष दल आपस में मिलकर फोटो सेशन करा रहे हैं वे सब भ्रष्टाचारी हैं। इन सबने 20 लाख करोड़ का घोटाला किया है। ऐसे में आप कह सकते हैं ये कथित एकता 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी है। कांग्रेस का घोटाला अकेले ही लाखों करोड़ का है। कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहाँ कांग्रेस ने घोटाला नहीं किया है। इसी तरह राजद पर हजारों करोड़ का घोटला का आरोप है। चारा घोटाला आज भी लोगों को याद है। बिहार को लूटने में राजद सर्कार का बड़ा योगदान रहा है। बिहार में इतने घोटाले हुए हैं है कि अदालत भी सजा सुनते थक सी गई है। फिर टीएमसी का घोटाला है। इस पर 23 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप हैं। डीएमके की सरकार पर भी अवैध तरीके से सवा लाख करोड़ की संपत्ति बनाने के आरोप हैं। एनसीपी पर 70 हजार करोड़ के घोटाले के आरोप हैं। इन पार्टियों के घोटाले का मीटर कभी डाउन ही नहीं होता। अब देश को तय करना है कि क्या वह घोटालों की गारंटी वाली सरकार चाहता है। हमारी सरकार की भी गारंटी है। हर घोटालेबाजों पर कार्रवाई की गारंटी। आगामी चुनाव इसी गारंटी पर लड़ी जाएगी।


पीएम मोदी ने वंशवाद का मुद्दा भी उठाया।
उन्होंने कहा कि आपको गाँधी परिवार के बेटे -बेटी का विकास करना है तो कांग्रेस को वोट डालिये। आपको मुलायम सिंह जी के बेटे का भला करना है तो सपा को वोट दीजिये। आपको लालू यादव के बेटे -बेटियों का भला करना है तो राजद को वोट डालिये। आपको शरद पवार की बेटी का भला भला करना है तो उनकी पार्टी को वोट डालिये। इसी तरह से फारुख अब्दुल्ला ,करुणानिधि के बेटे स्टालिन को वोट दीजिए। टीआरएस को वोट दीजिए। लेकिन अगर अपने बच्चो के भविष्य के लिए वोट देना है तो बीजेपी को वोट दीजिए।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button