PM Modi Dhar Visit: ऑपरेशन सिंदूर की हुंकार और पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास

PM Modi Dhar Visit:17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्यप्रदेश दौरा सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था—यह दिन इतिहास में दर्ज हो गया। धार के भैंसोला गांव की धरती पर जब मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी—“ये नया भारत है, जो परमाणु धमकी से नहीं डरता, घर में घुसकर मारता है,” तो पूरा माहौल तालियों और नारों से गूंज उठा। इसके साथ ही, देश के पहले पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास कर उन्होंने विकास की नई लकीर खींच दी।
पढ़े : PM Modi MP Visit: जन्मदिन पर जश्न नहीं, पाकिस्तान को चेतावनी – मोदी का धार से बड़ा संदेश!
पीएम मित्र पार्क: टेक्सटाइल सेक्टर में मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक छलांग
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास धार जिले के भैंसोला गांव में किया। करीब 2158 एकड़ क्षेत्रफल में बन रहे इस पार्क में 23,146 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं। यह पार्क 5F विजन (Farm to Fibre, Fibre to Factory, Factory to Fashion, Fashion to Foreign) के तहत कपास से कपड़ा और कपड़ा से निर्यात की पूरी वैल्यू चेन एक जगह पर विकसित करेगा।
इस पार्क से लगभग 3 लाख रोजगार सृजित होंगे – जिनमें 1 लाख प्रत्यक्ष और 2 लाख अप्रत्यक्ष होंगे।
यहां सौर ऊर्जा संयंत्र, जल-प्रबंधन, सड़क, प्लग एंड प्ले यूनिट्स और महिलाओं के लिए आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ
पीएम मोदी ने देशभर की माताओं-बहनों को समर्पित “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 2 अक्टूबर विजयदशमी तक चलेगा, जिसमें लाखों जांच शिविर लगाए जाएंगे और सभी जांच व दवाएं मुफ्त दी जाएंगी।
उन्होंने माताओं से अपील की— “स्वास्थ्य शिविरों में जरूर जाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य से ज्यादा कीमती कोई सरकारी तिजोरी नहीं है।”
इस अभियान के तहत बीपी, शुगर, स्तन कैंसर, और अन्य बीमारियों की शुरुआती जांच की जाएगी। इसके साथ ही 8वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण के लिए की गई।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ मिशन मोड में सरकार
पीएम मोदी ने सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ चल रहे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती से एक करोड़वां स्क्रीनिंग कार्ड दिया गया है।
इस अभियान की शुरुआत 2023 में शहडोल से हुई थी, और अब तक 5 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को बीमारियों से बचाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
विकसित भारत के चार स्तंभ
पीएम मोदी ने कहा कि आज का आयोजन विकसित भारत के चार स्तंभों को मजबूत करने के लिए है— गरीब, किसान, नारी और युवा। उन्होंने इन चारों वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को “मोदी की गारंटी” बताया।
“25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं, ये सिर्फ योजना नहीं, गरीब का जीवन बदलने का मिशन है।”
उन्होंने यह भी कहा कि गरीब की सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती। मुद्रा योजना, लखपति दीदी, बैंक सखी, ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया गया है।
मातृत्व को समर्पित – प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत देशभर की 10 लाख से अधिक महिलाओं को 450 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की। अब तक इस योजना से 4.5 करोड़ गर्भवती महिलाओं को 19,000 करोड़ से अधिक की सहायता मिल चुकी है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
हैदराबाद लिबरेशन डे – राष्ट्र की एकता का प्रतीक
पीएम मोदी ने 17 सितंबर को हैदराबाद लिबरेशन डे के रूप में याद करते हुए सरदार पटेल की फौलादी इच्छाशक्ति को नमन किया।
“भारतीय सेना ने हैदराबाद को अत्याचारों से मुक्त किया, लेकिन दशकों तक कोई इसे याद करने वाला नहीं था। हमारी सरकार ने इसे फिर से सम्मान दिलाया है।”
धार अब बनेगा टेक्सटाइल हब
मध्यप्रदेश की माहेश्वरी साड़ियों और कपास उत्पादन को अब धार से वैश्विक मंच मिलने वाला है। पीएम मित्र पार्क टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर साबित होगा। यहां से बने उत्पाद अब सीधे विदेशी बाजारों तक पहुंचेंगे।
राज्य सरकार के अनुसार:
80% जमीन आवंटित हो चुकी है।
उत्पादन लागत घटेगी।
किसानों को कपास का दोगुना मूल्य मिलेगा।
राष्ट्र प्रथम – स्वदेशी को अपनाने की अपील
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आग्रह किया कि वे जो भी खरीदें, उसमें हिंदुस्तान की मिट्टी की महक होनी चाहिए।
“गर्व से कहो, ये स्वदेशी है! देश का पैसा देश में रहेगा तो गरीबों का कल्याण होगा।”
उन्होंने यह भी बताया कि 22 सितंबर से GST की नई दरें लागू होंगी और राज्यों से अपील की कि हर दुकान पर “गर्व से कहो, ये स्वदेशी है” का बोर्ड लगाया जाए।
सीएम डॉ. मोहन यादव का पीएम को जन्मदिवस पर शुभकामना संदेश
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “मोदी है तो मुमकिन है—आज ये भारत के कायाकल्प की हकीकत बन चुका है। धार-झाबुआ क्षेत्र के लोग आज गौरवान्वित हैं।”

