Narendra Modi Birthday:पीएम मोदी के जन्मदिन पर Bhajanlal Sharma का नया अंदाज़-सड़क किनारे बनाई चाय, लोगों को खुद पिलाई

Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल है। इस मौके पर Rajasthan के मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने कुछ अलग अंदाज़ में बधाई दी। वे बुधवार सुबह Jaipur के Mansarovar स्थित सिटी पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की और इस खास दिन को लोगों के बीच जाकर मनाया।
सीएम भजनलाल शर्मा ने न केवल स्वच्छता का संदेश दिया बल्कि चाय की थड़ी पर खुद चाय बनाकर आम लोगों और कार्यकर्ताओं को पिलाई। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान ‘Digital India’ को भी बढ़ावा दिया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
स्वच्छता को बताया सभी की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोकस हमेशा से स्वच्छता पर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों का जिम्मा नहीं है। हम सभी को यह जिम्मेदारी निभानी चाहिए।”
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने गांव, मोहल्ले और पर्यटन स्थलों को साफ-सुथरा रखने में योगदान दें, ताकि देश की छवि और भी बेहतर बन सके और यहां आने वाले विदेशी पर्यटक भी सकारात्मक अनुभव लेकर जाएं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
डिजिटल भुगतान से चाय की थड़ी पर चाय का आनंद
कार्यक्रम के बाद जब मुख्यमंत्री सिटी पार्क से लौट रहे थे, तो उन्होंने अचानक सड़क किनारे एक स्थानीय चाय की थड़ी पर गाड़ी रुकवा दी। यहां उन्होंने नागरिकों के साथ स्नेहपूर्वक संवाद किया और खुद चाय बनाई। इस दौरान उन्होंने ‘डिजिटल इंडिया’ को बढ़ावा देते हुए यूपीआई (UPI) के जरिए चाय का भुगतान भी किया।
राजस्थान की तमाम बड़ी खबरे यहां देंखे
सेवा पखवाड़े में चल रहे कई कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को पूरे प्रदेशभर में ‘Seva Pakhwada’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत जगह-जगह रक्तदान शिविर, गौ-सेवा, साफ-सफाई और जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने भी आमजन और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
लोगों के बीच जाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
चाय बनाते हुए सीएम भजनलाल शर्मा का यह अनोखा अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आया। वहां मौजूद लोग इस दृश्य को देखकर उत्साहित हो उठे और उनके साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री का यह सादगी भरा अंदाज़ लोगों के दिलों को छू गया और यह संदेश भी दे गया कि नेतृत्व का मतलब लोगों के बीच जाकर उनके साथ जुड़ना है।

