The Bads of Bollywood premiere: आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज़ का ग्रैंड प्रीमियर, पूरी Shah Rukh Khan फैमिली आई साथ

The Bads of Bollywood premiere: आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज़ द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का मुंबई में ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसमें पूरी शाहरुख खान फैमिली ने शिरकत कर ग्लैमर और स्टारडम का तड़का लगा दिया। प्रीमियर इवेंट में सुहाना खान, गौरी खान और अबराम खान ने भी शानदार अंदाज में शिरकत की और रेड कार्पेट पर साथ पोज़ देकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
इस मौके पर स्टार फैमिली की मौजूदगी ने मीडिया और फैंस को रोमांचित कर दिया। सुहाना खान जहां बोल्ड और ग्लैमरस लुक में नजर आईं, वहीं शाहरुख खान का ऑल-ब्लैक लुक भी काफी चर्चा में रहा। आर्यन ने न सिर्फ अपने डेब्यू शो के प्रीमियर में सबको इंप्रेस किया बल्कि खुद कैमरा उठाकर परिवार की तस्वीरें भी खींचीं।
Read More: Aishwarya-Abhishek Divorce: टूट गई ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी! तलाक की अफवाहों पर करीबी ने तोड़ी चुप्पी
पूरी खान फैमिली ने लूटी लाइमलाइट
मुंबई में आयोजित इस प्रीमियर नाइट पर शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। सुहाना खान ने थाई-हाई स्लिट मस्टर्ड-येलो गाउन पहनकर स्टाइल स्टेटमेंट सेट कर दिया। उन्होंने गोल्डन हील्स से अपने लुक को कंप्लीट किया। शाहरुख खान ने ऑल ब्लैक आउटफिट में कैजुअल लेकिन स्ट्राइकिंग एंट्री दी। गौरी खान ने डीप नेवी गाउन में ग्रेसफुल लुक अपनाया जिसमें प्लंजिंग नेकलाइन और कमर पर बो डिटेल थी।
आर्यन खान का कूल स्टाइल और अबराम की क्यूटनेस
आर्यन खान ने ब्लैक-ऑन-ब्लैक एन्सेम्बल में अपने कूल और कॉन्फिडेंट स्टाइल से सभी को प्रभावित किया। वहीं छोटे अबराम खान ने भी ब्लैक जैकेट और जॉगर-स्टाइल ट्राउजर्स में सबका दिल जीत लिया। पूरी फैमिली ने साथ में कई तस्वीरों के लिए पोज़ दिए, जिससे रेड कार्पेट पर एक रेयर फैमिली मोमेंट देखने को मिला।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
आर्यन ने खुद बने पैपराज़ी
इस खास मौके पर शाहरुख खान ने आर्यन से मजाकिया अंदाज में पैपराज़ी की तरह फोटो खींचने के लिए कहा। आर्यन अपने मोबाइल कैमरे से फैमिली की तस्वीरें कैप्चर करते नजर आए, जबकि सामने असली पैपराज़ी खान फैमिली को क्लिक कर रहे थे। यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में कौन-कौन हैं सितारे
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड, जो 18 सितंबर को Netflix पर रिलीज होगी, में बॉबी देओल, लक्ष्या, साहेर बाम्बा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुयाल, अन्या सिंह, विजयंत कोहली, राजत बेदी और गौतमी कपूर जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। इसके अलावा सलमान खान, करण जौहर और रणवीर सिंह भी शो में स्पेशल अपीयरेंस देंगे।

