PM Modi Rome Tree Plantation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने रोम में 'मां के लिए एक पेड़' अभियान के तहत एक काला शहतूत का पेड़ लगाया।
PM Modi Rome Tree Plantation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे ने एक बार फिर दुनिया भर में भारत की बढ़ती ताकत को दिखाया। रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ मिलकर PM मोदी ने ‘वन ट्री फॉर मदर’ कैंपेन के तहत काले शहतूत का पेड़ लगाया। PM मोदी के द्वारा रोम में ट्री प्लांटेशन (PM Modi Rome Tree Plantation) की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, और लोग इसे भारत-इटली रिश्तों की नई पहचान बता रहे हैं।
Read : यूक्रेन जंग से आतंकवाद तक… इटली में PM मोदी और मेलोनी की बड़ी रणनीतिक चर्चा
‘वन ट्री फॉर मदर’ कैंपेन बना एक ग्लोबल मैसेज
प्रधानमंत्री मोदी का यह कैंपेन सिर्फ़ पर्यावरण बचाने तक ही सीमित नहीं है, यह इमोशनल और कल्चरल रिश्तों का भी सिंबल बन गया है। रोम में लगाया गया काले शहतूत का पेड़ भारत में ‘कृष्ण तूत’ के नाम से जाना जाता है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह पेड़ अपने खाने-पीने, दवा और कल्चरल महत्व से दोनों देशों को जोड़ता है। इसलिए, PM मोदी के द्वारा रोम में ट्री प्लांटेशन (PM Modi Rome Tree Plantation) को भारत और इटली के बीच दोस्ती का नया सिंबल माना जा रहा है।

मेलोनी ने भी की PM मोदी की इस पहल की तारीफ
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी इस खास मौके को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि बदलते इंटरनेशनल माहौल में भारत और इटली के बीच पार्टनरशिप लगातार मजबूत हो रही है। मेलोनी ने यह भी कहा कि दोनों देशों की पुरानी सभ्यताओं का ज्ञान और आर्थिक ताकत भविष्य में नई दिशा तय करेगी। पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि PM मोदी के द्वारा रोम में ट्री प्लांटेशन (PM Modi Rome Tree Plantation) सिर्फ एक एनवायरनमेंट कैंपेन नहीं है, बल्कि एक बड़ा डिप्लोमैटिक मैसेज भी है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
ट्रेड, डिफेंस और टेक्नोलॉजी पर खास फोकस
PM मोदी और मेलोनी के बीच मीटिंग में ट्रेड, डिफेंस, स्पेस, AI और टेक्नोलॉजी समेत कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने अपने रिश्ते को ‘स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ तक बढ़ाने का फैसला किया। भारत और इटली ने 2029 तक बाइलेटरल ट्रेड में 20 बिलियन यूरो तक पहुंचने का टारगेट रखा है। दोनों नेताओं ने इंडिया-यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को जल्द लागू करने की जरूरत पर भी जोर दिया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि PM मोदी के द्वारा रोम में ट्री प्लांटेशन (PM Modi Rome Tree Plantation) के जरिए दोनों देशों ने दुनिया को यह मैसेज दिया है कि डेवलपमेंट और एनवायरनमेंट साथ-साथ चल सकते हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
जैसे ही रोम में पेड़ लगाने की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर #EkPedMaaKeNaam ट्रेंड करने लगा। लोगों ने PM मोदी और मेलोनी की पहल की तारीफ की, कई यूज़र्स ने इसे ‘ग्रीन डिप्लोमेसी’ का एक नया उदाहरण बताया। पॉलिटिकल एनालिस्ट्स का कहना है कि PM मोदी द्वारा रोम में ट्री प्लांटेशन (PM Modi Rome Tree Plantation) भविष्य में भारत-इटली संबंधों का एक यादगार सिंबल बन सकता है।

भारत-इटली संबंधों में एक नया चैप्टर
विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों ने जॉइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान 2025-2029 का रिव्यू किया और एजुकेशन, कल्चर, एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और रिसर्च जैसे एरिया में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए। दोनों देशों के बीच संबंधों का रेगुलर रिव्यू करने के लिए विदेश मंत्री लेवल पर एक नया मैकेनिज्म बनाने का भी फैसला लिया गया। यह साफ है कि PM मोदी के द्वारा रोम में ट्री प्लांटेशन (PM Modi Rome Tree Plantation) सिर्फ पेड़ लगाने का इवेंट नहीं है, बल्कि भारत और इटली के बीच भविष्य की मजबूत पार्टनरशिप की नींव है।

