ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

PM मोदी ने लॉन्च की अमृत भारत स्टेशन योजना, 508 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

Amrit Bharat Station Scheme: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च कर दिया है। इस योजना के तहत देश में 508 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कई अहम बातें कही

pm modi launched Amrit Bharat Station Scheme

देश के कई राज्यों के 508 रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने जा रही है। जिसमें उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्य शामिल है। देश के प्रधानमंत्री ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) को लॉन्च कर दिया है। PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी और कहा कि हर अमृत स्टेशन, शहर की आधुनिक आकांक्षाओं और प्राचीन विरासत का प्रतीक बनेगा। इन रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत होगा। इस परियोजना की लागत 24 हजार 470 करोड़ रुपए है।

Read: PM Modi Latest News in Hindi | News Watch India

आज के ऐतिहासिक दिन के बारे में पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 25 हजार करोड़ रुपये के पुनर्विकास कार्यक्रम से रेलवे के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओं का आदर करते हुए सरकार ने सभी कामों को पूरा किया है। यूक्रेन, साउथ अफ्रीका, पोलैंड और स्वीडन में जितने रेल ट्रैक है, उतने भारत ने पिछले 9 साल में बना लिए है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा है, अपने अमृतकाल के प्रारंभ में है। नई ऊर्जा है, नई प्रेरणा है, नए संकल्प हैं। इसी आलोक में आज भारतीय रेल के इतिहास में भी एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है।

आगे उन्होंने कहा कि हमने देश के विकास को नकारात्मक राजनीति से ऊपर उठकर एक मिशन के रूप में लिया है। किस राज्य में किसकी सरकार है, कहां किसका वोट बैंक है, इन सबसे ऊपर उठकर हम पूरे देश में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।

pm modi on Amrit Bharat Station Scheme

पूरी दुनिया की दृष्टि भारत को लेकर बदली-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ”मैं इस ऐतिहासिक अभियान के लिए रेल मंत्रालय की सराहना करता हूं। आज पूरी दुनिया की दृष्टि भारत को लेकर बदली है। सरकार ने वन स्टेशन वन प्रोडक्ट की शुरुआत की है। इन स्टेशन में देश की स्थानीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।”

पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हमारे देश में विपक्ष का एक धड़ा पुराने ढर्रे पर चल रहा है। ये न काम करेंगे न ही करने देंगे। हमने देश को नई संसद दी तो विपक्ष ने इसका विरोध किया। कर्तव्य पथ बनाया, तो उसकी भी आलोचना हुई। हम नकारात्मक सोच से ऊपर उठे हैं। सबका साथ सबका विकास में यकीन करते हैं।

कार्यक्रम से जुड़े 10 लाख लोग

आज के हुए इस कार्यक्रम देशभर के 508 रेलवे स्टेशन से 10 लाख लोग जुड़े। जिसमें इस कार्यक्रम में 4 लाख छात्र और 1 लाख शिक्षक भी शामिल हुए। इसके अतिरिक्त 19 राज्यों के राज्यपाल और LG, 16 केंद्रीय मंत्री, 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, 28 केंद्रीय राज्य मंत्री और 66 राज्य मंत्री भी शामिल हुए।

किन राज्यों में कितने स्टेशनाें की बदलेंगी सूरत

  • हिमाचल- 1
  • मेघालय- 1
  • नागालैंड- 1
  • पुडुचेरी- 1
  • चंडीगढ़- 8
  • केरल- 5
  • त्रिपुरा- 3
  • जम्मू कश्मीर- 3
  • उत्तराखंड- 3
  • उत्तर प्रदेश- 55
  • राजस्थान- 55
  • बिहार- 49
  • महाराष्ट्र- 44
  • प. बंगाल- 37
  • मध्य प्रदेश- 34
  • असम- 32
  • आंध्र प्रदेश- 18
  • तमिलनाडु- 18
  • हरियाणा- 15
  • कर्नाटक- 13
  • ओडिशा- 25
  • पंजाब- 22
  • गुजरात- 21
  • तेलंगाना- 21
  • झारखंड- 20
Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button