ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

पीएम मोदी फ्रांस के बाद यूएई पहुंचे, भारत में राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना!

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा पूरी होते ही वे संयुक्त अरब अमीरात पहुंच गए हैं। आज पीएम मोदी यूएई (PM Modi UAE Visit) के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। खबर के मुताबिक यूएई के साथ भारत कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इस देश के साथ भारत का पुराना रिश्ता रहा है। यूएई बदलते समय में भारत का सबसे मजबूत भागीदार के रूप में सामने आया है।

pm modi uae visit

लेकिन इधर भारत में राजनीति तेज है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिये पीएम मोदी पर बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि राफेल ने पीएम मोदी (PM Modi) को बैस्टिल डे परेड (bastille day parade) का टिकट दिला दिया है। उधर मणिपुर जल रहा है और यूरोपीय संघ की संसद भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा कर रही है और पीएम मोदी दोनों मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं।

बता दें कि यूरोपीय संघ की संसद ने दो दिन पहले भारत के आंतरिक मामले पर बड़ा कटाक्ष किया। उसने कहा कि भारत के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है और अल्पसंख्या के साथ भेदभाव किया जाता है। संसद ने मीडिया पर भी कई तरह के सवाल खड़े किये हैं। यह घटना ठीक उसी दिन की है जिस दिन पीएम मोदी फ्रांस के लिए उड़ान भरी थी। अपने प्रस्ताव में यूरोपीय संघ ने भारत सरकार से मणिपुर में हिंसा रोकने के लिए तेज प्रयास करने को भी कहा है।

Read: Latest News of India | News Watch India

हालांकि भारत ने यूरोपीय संघ के प्रस्ताव पर तीखा हमला भी किया है। पलटवार करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि भारत के आंतरिक मामलों में इस तरह का हस्तक्षेप अस्वीकार्य है और औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है। न्यायपालिका समेत सभी स्तरों पर भारतीय अधिकारी मणिपुर की हालत से अवगत हैं और शांति ,सद्भाव तथा कानून -व्यवस्था बनाये रखने के लिए कदम उठा रहे हैं। यूरोपीय संसद को सलाह दी जाती है कि वह अपने आंतरिक मुद्दों पर अपने समय का अधिक उत्पादक ढंग से उपयोग करें।

बता दें कि भारत और फ्रांस के बीच राफेल की डील हुई है। फ्रांस ने भारत को नेवी के लिए 26 राफेल देने की बात कही है। भारत को इस राफेल की काफी जरूरत है। चीन के बढ़ते दबाव को काम करने के लिए भारत इन राफेल को अपने विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत और विक्रमादित्य पर तैनात कर समुद्री सीमा को मजबूत करना चाहता है। इसके साथ ही भारत को तीन स्कॉर्पियन पनडुब्बी भी फ्रांस देने पर सहमत हुआ है। फ्रांस के साथ भारत के इस बड़े डिफेन्स डील से दुनिया के कई देश चकित हैं। चीन और पाकिस्तान घबरा भी गया है।

United Arab Emirates

फ्रांस में पीएम मोदी (PM Modi) को शानदार स्वागत हुआ है। वे वहां भारतीयों से भी मिले और फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से भी नवाजे गए हैं। इसके साथ ही वे बैस्टिल डे पैरेड में भी शामिल हुए हैं। हलाकि इससे पहले मनमोहन सिंह भी इस पैरेड में शामिल हो चुके हैं लेकिन मौजूदा समय में भारत की बढ़ती ताकत को देखते हुए जिस तरह से दुनिया के देशों में भारत का सम्मान हो रहा है उससे भारत के लोगों को गर्व हो रहा है।

बता दें कि फ्रांस में हर साल 14 जुलाई को बैस्टिल डे पैरेड होता है जिसमें दुनिया के किसी भी देश के बड़े लोगों को बुलाया जाता है। इस परेड में पीएम मोदी इस बार मुख्य अतिथि के रूप में बुलाये गए थे। पीएम मोदी भी इस परेड में शामिल होकर इसे यादगार क्षण बताया है और भारत और फ्रांस की दोस्ती बने रहने की कामना की है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button