PM Modi Singur rally: सिंगूर से पीएम मोदी की हुंकार, 15 साल के ‘महा-जंगलराज’ को खत्म करने का आह्वान, बोले 'हमें असली परिवर्तन चाहिए'
PM Modi Singur Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर से राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश दिया। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 15 वर्षों से चले आ रहे ‘महा-जंगलराज’ को समाप्त करें और बंगाल में वास्तविक परिवर्तन लाएं। पीएम मोदी ने कहा कि सिंगूर का जनसैलाब इस बात का संकेत है कि राज्य की जनता अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, ‘आप सभी का जोश और उत्साह पश्चिम बंगाल की नई कहानी लिख रहा है। हर व्यक्ति एक ही भावना लेकर आया है हमें असली परिवर्तन चाहिए।’
Read More: खत्म होगा जातिवाद! मोहन भागवत का बड़ा संदेश, बोले ‘जाति मन से मिटे तो समाज बदले’
टीएमसी पर सीधा हमला – योजनाएं रोकने का आरोप
पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जानबूझकर रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टीएमसी की राजनीतिक दुश्मनी का खामियाजा बंगाल की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं समझ सकता हूं कि टीएमसी को बीजेपी से दुश्मनी है, लेकिन ये सरकार अपनी दुश्मनी बंगाल के गरीबों, किसानों और नौजवानों से निकाल रही है।’
उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि टीएमसी सरकार पीएमश्री स्कूल जैसी योजनाओं को लागू नहीं होने दे रही, जिससे बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
‘विकास रोकने वालों को जनता सजा देती है’
पीएम मोदी ने कहा कि देश का मतदाता अब जागरूक हो चुका है और जो सरकारें विकास और गरीब कल्याण में बाधा बनती हैं, उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाता है। उन्होंने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी केंद्र की योजनाओं को रोकने वाली सरकार को जनता ने हटा दिया। उन्होंने कहा, ‘आज दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मुफ्त इलाज मिल रहा है। यही मॉडल बंगाल में भी चाहिए।’
डबल इंजन सरकार का भरोसा
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि बंगाल में बीजेपी की डबल इंजन सरकार बनना बेहद जरूरी है। उनके अनुसार, जिन राज्यों में केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार है, वहां विकास योजनाएं तेजी से जमीन पर उतर रही हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर बंगाल में भी आयुष्मान भारत योजना लागू होगी और गरीबों को मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कानून-व्यवस्था, माफियावाद और सुरक्षा का मुद्दा
पीएम मोदी ने टीएमसी शासन में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचारियों और माफियाओं के कब्जे में है और हर काम पर ‘सिंडिकेट टैक्स’ वसूला जाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उद्योग और निवेश तभी आएंगे जब कानून-व्यवस्था सुधरेगी। साथ ही उन्होंने घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए टीएमसी पर वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगाया।
830 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन
इससे पहले पीएम मोदी ने सिंगूर में 830 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि पूर्वी भारत के विकास को लेकर केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत को बंगाल के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
एक अलग नजरिया
सिंगूर से पीएम मोदी का यह भाषण केवल चुनावी हमला नहीं था, बल्कि उन्होंने विकास, सुरक्षा और कल्याण को एक साथ जोड़ते हुए बंगाल के लिए वैकल्पिक रोडमैप पेश किया। ‘असली परिवर्तन’ का उनका नारा सीधे तौर पर जनता की आकांक्षाओं से जुड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

