क्राइमन्यूज़बड़ी खबर

दिल्ली साक्षी मर्डर पर सियासत शुरू दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ‘आप’ और बीजेपी पर साधा निशाना, पीडित परिवार से की मुलाकात !

Love Jihad: नई दिल्ली, 30 मई, 2023 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अधिसूचना की लड़ाई लड़ने वाले मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का दिल्ली में शाहबाद डेयरी की बेटी साक्षी की हत्या पर यह कहना कि कानून व्यवस्था उपराज्यपाल के आधीन है, पूरी तरह से गैर जिम्मेदारा और दिल्लीवालों से मिले पूर्ण बहुमत का अपमान है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अपराधी खुले आम घूम रहे है, जबकि दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार राजधानी में औसतन 5 लड़कियां का प्रतिदिन बलात्कार होता है जिनमें अधिकतर गरीब परिवारों की हैं। उन्होंने कहा कि साक्षी हत्याकांड के आरोपी को फांसी की सजा दे वह कम होगी, क्योंकि ऐसे लोग समाज के लिए कलंक है। दिल्ली रेप केपिटल बन चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में निर्भया कांड ने दिल्ली को शर्मशार कर दिया था और उस वक्त निर्भया हत्याकांड को भुनाने वाले लोग आज प्रतिदिन निर्भया जैसी घटनाओं पर चुप क्यों है।


प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने आज शाहबाद डेयरी, जे.जे. कॉलोनी में हुई 16 वर्षीय लड़की की हत्या के बाद उसके परिवार वालों से मिलकर उनकों सहानूभूति जताकर उन्हें न्याय दिलाने की उम्मीद जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा 10 लाख अनुग्रह राशि की घोषणा केवल औपचारिकता मात्र है, क्योंकि इन गरीब लोगों से जहां झुग्गी वहीं मकान का वायदा किया था। 9 वर्षों में केजरीवाल सरकार ने वादा खिलाफी की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ अपराधों को रोकने के लिए डीटीसी बसों में मार्शल, सीसीटीवी लगाने के बावजूद अपराधों में कोई कमी नही आई। दिल्ली में बढ़ते अपराधों के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनो बराबर जिम्मेदार है।
इस मौके पर चौ0 अनिल कुमार के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री जय किशन, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, डा0 नरेश कुमार, एससी विभाग चेयरमैन संजय नीरज, जेजे सेल चेयरमैन देवेन्द्र काकू राजेश कौशिक और विक्रम लोहिया मुख्य रुप से मौजूद थे।
चौ. अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, परंतु राजधानी में एक तरफ बेटी की हत्या हो रही है और दूसरी तरफ राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाली महिला पहलवानों पर पुलिस लाठी बरसाती है। उन्होंने कहा कि भाषणों से कुछ नही होगा जनता जवाब मांग रही है भाजप और आम आदमी पार्टी को बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों पर जनता को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि क्या दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के नाते केजरीवाल की दिल्ली में हो रहे अपराधों को खत्म करने के लिए कोई नैतिक जिम्मेदारी नही है, जबकि दिल्ली में उनके 62 विधायक और 135 निगम पार्षद है जिनका दिल्ली की जनता के साथ सीधा सम्पर्क होने के बावजूद केजरीवाल दिल्ली की महिलाओं के साथ हो अपराधों की कोई जिम्मेदारी नही ले रहें है।

Read Also: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स के परिणाम का इंतजार खत्म

चौ. अनिल कुमार ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में दिल्ली में अपराध का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि राजधानी महिलाओं के लिए सुरक्षित नही है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के शासन में दिल्ली कैंट, पीरा गढ़ी, कोंडली में हुई नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार के बाद उनकी हत्या तथा रोहिणी कोर्ट और साकेत कोर्ट में खुले आम गोलीबारी की घटना बिगड़ती कानून व्यवस्था का ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि 5 मई, 2023 को दिल्ली सरकार के सरकारी अस्पताल में 40 वर्षीय कर्मचारी बलात्कार की घटना हुई।

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button