CM Bhagwant Mann: श्री ननकाना साहिब जाने से रोक पर भड़की पंजाब सरकार, सीएम मान बोले "अगर क्रिकेट हो सकता है तो दर्शन क्यों नहीं?"

Punjab Flood Relief: पंजाब में बाढ़ की तबाही के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2300 बाढ़ प्रभावित गांवों को रबी फसल से पहले तैयार करने का ऐलान किया है। इसके लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर कर विशेष सफाई और पुनर्वास अभियान शुरू किया गया है। सरकार ने 25 सितंबर तक सभी गांवों को खेती योग्य स्थिति में लाने की डेडलाइन तय की है। यह अभियान पंजाब के लाखों किसानों के भविष्य को संवारने वाला कदम माना जा रहा है।
गांवों की सफाई और गाद हटाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक गांव को प्रारंभिक रूप से एक-एक लाख रुपये टोकन मनी के रूप में दिए जा रहे हैं। आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त फंड भी मुहैया कराए जाएंगे। अभियान के अंतर्गत:
- 15 अक्टूबर तक स्कूलों, पंचायत घरों और अस्पतालों की सफाई पूरी की जाएगी।
- 22 अक्टूबर तक सभी तालाबों की गाद और मलबा हटाया जाएगा।
- इसके बाद सभी गांवों में फॉगिंग कराई जाएगी ताकि महामारी का खतरा टाला जा सके।
पंजाब की तमाम बड़ी खबरें देखने के लिये क्लिक करे
स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष व्यवस्था
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने:
- 1700 गांवों में अस्थायी मेडिकल कैंप लगाने का फैसला लिया है।
- 500 गांवों में पहले से मौजूद आम आदमी क्लीनिक को सक्रिय किया गया है।
- 550 एंबुलेंस और बड़े अस्पतालों के डॉक्टरों को भी तैनात किया जाएगा।
पशुओं के लिए भी हर गांव में वेटनरी डॉक्टरों की टीम भेजी गई है। खराब चारे और मृत पशुओं के निपटान की अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गई है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
धान की खरीद समय से पहले शुरू
बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए सरकार ने धान की सरकारी खरीद 16 सितंबर से ही शुरू कर दी है। सामान्यतः यह प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होती है। निजी खरीदार भी मंडियों में सक्रिय हो चुके हैं, जिससे किसानों को लाभ मिलने की संभावना है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
राजनीति नहीं, सेवा का समय
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर राहत कार्यों को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि सेवा का है। उन्होंने केंद्र सरकार पर जीएसटी और आरडीएफ फंड रोकने का भी आरोप लगाया और जनता के हिस्से का पैसा तुरंत जारी करने की मांग की।
युवाओं और संगठनों से अपील
सरकार ने युवाओं, एनजीओ और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस अभियान में भाग लें और अपने गांवों को फिर से संवारने में योगदान दें।

