
Up Ghaziabad News: गाजियाबाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “पैसे लेकर चौकियां दी जा रही हैं” और अनुभवहीन 21 साल के लड़कों को सीधे चौकियों पर तैनात कर दिया जा रहा है, जबकि अनुभव वाले दरोगा पुलिस लाइन में बैठे रहते हैं।
पढें: बरेली में दिशा पाटनी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप
विधायक ने आरोप लगाया कि गाजियाबाद और लोनी क्षेत्र में जितने भी चौकी इंचार्ज हैं, उनकी जांच कराई जाए। उनका कहना है कि ट्रेनिंग से लौटते ही दरोगाओं को चौकियों पर पोस्टिंग दे दी जाती है, और उनका मुख्य उद्देश्य सिर्फ़ पैसा कमाना रह गया है।
नंदकिशोर गुर्जर ने अधिकारियों के रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कोई बड़ा अधिकारी फील्ड में नहीं जाता, जनता से मिलने की बात तो दूर, विधायक-सांसद से भी सीधे मुंह बात नहीं करते। “जब भी फोन मिलाओ, जवाब आता है कि मीटिंग या वीडियो कॉन्फ्रेंस चल रही है,” उन्होंने कहा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
विधायक का दावा है कि उन्होंने तीन दरोगाओं से बात की और उनकी रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। उन दरोगाओं ने स्वीकार किया कि ढाई लाख रुपये देकर चौकी की पोस्टिंग मिली है।
इसके अलावा विधायक ने एसीपी और वरिष्ठ अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जमीन के मामलों में एसीपी ‘झोला लेकर बैठे हैं’, और डीसीपी-सीपी के स्तर पर भी मामलों को दबा दिया जाता है।
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने चेतावनी दी कि यदि उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे मुख्यमंत्री के यहां धरने पर बैठेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पैसे लेकर ‘रोंगनिया मुसलमानों’ को बसाया जा रहा है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

