उत्तर प्रदेशराजनीति

राहुल ने RSS और बीजेपी पर किया वार, CM हिमंता ने कर डाला तगड़ा पलटवार!

Election News: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे सियासी गलियारों में हमलों, प्रहार औऱ रूठने मनाने का खेल तेज होता जा रहा है। देश की सबसे मजबूत औऱ सबसे दमदार पार्टी भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस फुल एक्शन मोड में तो दिखाई दे रही है। लेकिन इसका जमीन पर कितना असर हो रहा है….इस बात का फैसला जनता के  हाथ में है। 2024 में होने वाले रण से पहले सभी राजनीतिक दलों का टेस्ट विधानसभा चुनाव में होना है। क्योंकि जो भी दल विधानसभा चुनाव को जीत जाएगा, उसके लिए 2024 की राह आसान हो जाएगी। जनता का भरोसा डबल हो जाएगा और साथ ही जो भी जीतेगी उसके हौसले बुलंद हो जाएंगे। वैसे तो विधानसभा चुनावों को जीतने के लिए सभी पार्टियां पुरजोर कोशिश कर रही है। धुआंधार बैठकें और रैलियां की जा रही हैं। उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

Also Read: Latest Hindi News Today Politic’s | Politic’s samachar

इसी कड़ी में RSS के बहाने कांग्रेस के दिग्गज नेता औऱ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया है, साफ शब्दों में कहे तो जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बीजेपी को हराने जा रही है। राहुल गांधी ने ये दावा किया तो फिर भारतीय जनता पार्टी भी कहां चुप बैठकने वाली थी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सामने आए  औऱ राहुल गांधी पर तगड़ा पलटवार किया।

दरअसल आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने RSS पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार RSS  के इशारे पर चल रही है।  RSS के निर्देश पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी भारत की परंपराओं को नष्ट करना चाहती है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तो यहां तक दावा कर दिया कि तेलंगाना में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी को हराएगी। उन्होंने ऐसा दावा इसलिए किया चूंकि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में बीजेपी को हराया है। राहुल गांधी ने RSS और भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया तो फिर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने जोरदार पलटवार किया। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना में उनको मुस्लिम वोट नहीं मिलेगा, राहुल गांधी एक असीक्षित बच्चा है।

Also Read: Latest Hindi News Today Politic’s | Politic’s samachar

इधर कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर धुआंधार आरोप और प्रहार करने में लगी हुई थी, तो वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादल रूठते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल जिस इरादे से विपक्ष ने I.N.D.I.A बनाया था, वो इरादा किसी भी एंगल से पूरा होता हुआ नहीं दिख रहा है। ये बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि 2024 से पहले ही विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में दरार पड़ने लगी है। नेता रूठने औऱ धमकियां देने लगे हैं। जिससे की ये साफ होता हुआ दिख रहा है कि 2024 तक गठबंधन का टिक पाना मुश्किल सा है।

दरअसल, एक शेर इन दिनों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर बिल्कुल फिट बैठ रहा है. “ये इश्क नहीं आसां इतना समझ लीजिए, एक आग का दरिया है और डूब कर जाना है, यह बात इसलिए चल निकली है क्योंकि अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के फैसले से नाराज होकर दो टूक कह दिया है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को I.N.D.I.A गठबंधन के बारे में तय करना है कि यह गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर होगा या प्रदेश स्तर पर, अगर अभी प्रदेश स्तर गठबंधन नहीं किया गया तो भविष्य में भी प्रदेश स्तर पर गठबंधन नहीं होगा… और ये बयान ऐसे वक्त पर आया है जब 2024 में तो चुनाव है ही उससे पहले मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में चुनाव होने है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button