ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहर

राहुल गांधी ने रेल हादसे से लेकर गांधी बनाम गोडसे की विचारधारा पर बीजेपी को घेरा!

Rahul Gandhi in America! राहुल गांधी अमेरिका में पूरे रौ में हैं। खूब बोल रहे हैं और बीजेपी पर हमला भी कर रहे हैं। मौजूदा भारत की राजनीति से दुनिया को संदेश भी दे रहे हैं। अमेरिका के छात्रों के बीच राहुल का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। न्यूयार्क पे प्रवासी भारतीयों को सम्बोधित करते हुए राहुल ने बीजेपी और मोदी सरकार पर खूब हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने शासन के दौरान हुई रेल दुर्घटनाओं के लिए अंगेजों को दोषी नहीं ठहराती थी बल्कि रेल मंत्री इस्तीफा देते थे। लेकिन बीजेपी और संघ के लोग भविष्य देखने में असमर्थ हैं।

राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार से जो भी पूछेंगे वे पीछे मुड़कर देखेंगे। अगर आप सरकार से पूछेंगे कि रेल हसदा क्यों हुआ तो वे कहेंगे कि ५० साल पहले कांग्रेस के शासन में भी ऐसा ही हुआ था। आप उनसे पूछेंगे कि किताबो से विकासवाद और आवर्त सरणी को क्यों हटा दिया गया तो वे कहेंगे 60 साल पहले ऐसा ही किया गया था। उनकी हर प्रतिक्रया पीछे मुड़कर देने की होती है। बीजेपी किसी भी बात को मानने को तैयार नहीं हॉट। उनकी यह आदत ही नहीं है। वे गलतियां करते हैं और आरोप कांग्रेस पर डाल देते हैं। संघ के लोग भी यही कर रहे हैं। वे भी हमेशा भूतकाल की ही बात करते हैं और आरोप दूसरों पर लगाते हैं।

न्यूयार्क में भाषण देते हुए राहुल ने विचारधारा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस है तो दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस। हम कांग्रेस वाले महात्मा गाँधी का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि बीजेपी और संघ के लोग नाथूराम गोडसे को मानते हैं। वही गोडसे जिसने गाँधी जी की हत्या की थी। उन्होंने कहा कि हम जिस विचारधारा का पालन करते हैं वह गाँधी की विचारधारा है। गाँधी जी एक एनआरआई थे। अहिंसा का प्रचार किया और जीवा भर सत्य की खोज में लगे रहे और सत्य पर ही चलते रहे। वहीँ गोडसे एक हिंसक और गुस्सैल व्यक्ति था जो अपने जीवन की सच्चाई का सामना करने में असमर्थ था।

अपने संबोधन में राहुल ने दावा किया भारत के विकास में प्रवासी भारतियों का योगदान बड़ा है। उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने दुनिया को खुले विचार दिए। गाँधी ,आंबेडकर ,पटेल ,नेहरू और बोस सहित देश के कई स्वतंत्रता सेनानी नेता एनआरआई ही थी। उन्होंने दुनिया को खुले विचार दिए। गाँधी भारत की आजादी की नींव रखी। उन्होंने इसकी शुरुआत दक्षिण अफ्रीका में ही रख दी थी। बीजेपी के लोगों ने आजतक कोई परिवर्तनकारी काम नहीं किये। हद तो यह है कि बीजेपी के लोग हम पर इल्जाम लगा रहे हैं कि हमने विदेश में भारत की छवि ख़राब की है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button