No Confidence Motion in Parliament: अब से थोड़ी देर के बाद ही संसद में अविश्वास प्रस्ताव (No confidence motion) पर चर्चा शुरू हो रही है। जानकारी के मुताबिक एक तरफ विपक्ष की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत राहुल गांधी कर सकते हैं तो सरकार की उपलब्धियों को रखने के लिए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को तैयार किया गया है। दुबे झारखंड गोड्डा से सांसद हैं। खबर मिल रही है कि कांग्रेस के गौरव गोगाेई सबसे पहले अविश्वास प्रस्ताव की शुरुआत करेंगे इसके बाद अगले भाषण के लिए वे राहुल गांधी को अधिकृत करेंगे। खबर के मुताबिक राहुल गांधी सरकार के सामने कई सवाल खड़े कर सकते हैं। उनकी प्राथमिकता में अडानी मैटर भी है और मणिपुर भी। लेकिन यह भी जानकारी मिल रही है कि बीजेपी ने राहुल के सवाल को कुंद करने के लिए चीन का मुद्दा पहले से तैयार कर रखा है।
कल जैसे ही राहुल गांधी संसद में आये उसी समय निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर चीन से फंड लेकर मोदी सरकार के खिलाफ अभियान चलाने का आरोप लगाया। दुबे के इस बयान के बाद संसद में काफी हंगामा भी हुआ और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आसानी से कहा कि दुबे के इस बयान को रिकॉर्ड से हटाया जाए। अब इस बात की सम्भावना बढ़ गई कि बीजेपी की तरफ से राहुल और कांग्रेस पर चीन के फंड को लेकर काउंटर किया जायेगा। ऐसे में चर्चा दिलचस्प हो सकताी है। जानकार कह रहे हैं कि बीजेपी ने चीन का मुद्दा कांग्रेस को भटकाने के लिए किया है और राहुल इस भटकाव में नहीं फंस सकते हैं। उनका टारगेट फिक्स है और उन क्या कुछ पूछना है वह साफ है।
Read: Political News in Hindi | News Watch India
बता दें कि यह चर्चा तीन दिन तक चलेगी। प्रधानमंत्री मोदी दस तारीख को बोलने आएंगे और और संसद को जवाब देंगे। लेकिन इस चर्चा पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। इस चर्चा में जहां एक तरफ एनडीए की ताकत की भी परीक्षा होनी है उसी तरह विपक्षी इंडिया की मजबूती की भी परीक्षा होनी है। मामला काफी रोचक हो चला है। खबर के मुताबिक मोदी सरकार चर्चा में सरकार की उपलब्धियों को गिनाएगी इसके लिए निशिकांत दुबे को तैयार किया गया है। निशिकांत दुबे विपक्ष पर भी हमला करेंगे और राहुल को भी घेरेंगे। राहुल के विदेश में दिए बयान पर भी चर्चा दुबे कर सकते हैं।
विपक्ष की तरफ से कहा जा रहा है कि वह कई मसलों पर बात करेगा। वह महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर भी चर्चा करेगा इसके साथ ही सरकारी जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल पर भी बात होगी। राज्यपालों की भूमिका पर भी बात होगी इसके साथ ही पहलवानों के मुद्दे के साथ बेरोजगारी और महंगाई पर भी बात होगी। महाराष्ट्र का मुद्दा भी उठेगा और महाराष्ट्र के भ्रष्टाचार पर भी बात होगी।
आज की चर्चा में सरकार की तरफ से दस सांसदों को बोलने के लिए तैयार किया गया है। इन सांसदों को क्षेत्र विशेष की उपलब्धियों को बताने के लिए तैयार किया गया है।