Rajasthan Cricket Association: RCA की एडहॉक कमेटी का कार्यकाल फिर 3 महीने बढ़ा, चुनाव टलने से लिया गया फैसला

Rajasthan Cricket Association: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में लंबे समय से चुनाव न होने के कारण एडहॉक कमेटी का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। सहकारी समितियां रजिस्ट्रार ऑफिस की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब यह कमेटी 26 सितंबर 2025 से अगले तीन महीने तक अपनी जिम्मेदारियां निभाती रहेगी।
रजिस्ट्रार ने आदेश में साफ किया कि अगर कार्यकाल विस्तार नहीं किया जाता तो आरसीए के प्रशासनिक कामकाज में गंभीर बाधाएं उत्पन्न हो सकती थीं। यही वजह रही कि अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए कमेटी को और समय दिया गया है।
मार्च 2024 से लगातार हो रहा विस्तार
मार्च 2024 में गठित एडहॉक कमेटी का कार्यकाल शुरुआत में केवल 3 महीने का तय किया गया था। लेकिन आरसीए चुनाव बार-बार टलने के कारण इसे नियमित रूप से आगे बढ़ाया जाता रहा है। अब तक 29 जून 2024, 28 सितंबर 2024, 26 दिसंबर 2024, 27 मार्च 2025 और 27 जून 2025 को कार्यकाल विस्तार के आदेश जारी किए जा चुके हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
संयोजक डीडी कुमावत का बयान
एडहॉक कमेटी के संयोजक डीडी कुमावत ने कहा कि बीते तीन महीनों में आरसीए में किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया है। पुराने मतभेद सुलझा लिए गए हैं और अब कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बीसीसीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नाथद्वारा स्थित ग्राउंड की जानकारी प्रकाशित की है, जहां जल्द ही क्रिकेट मैच आयोजित किए जाएंगे। साथ ही खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष बना दी गई है, जिसमें अब केवल प्रतिभा के आधार पर अवसर दिया जाएगा, किसी भी सिफारिश की गुंजाइश नहीं है।
राजस्थान की तमाम बड़ी खबरे यहां देंखे
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

