Rajasthan News:धनतेरस पर मेहंदीपुर बालाजी में विशेष पूजा करेंगे CM भजनलाल शर्मा, प्रदेश की खुशहाली की करेंगे कामना

Rajasthan News: धनतेरस के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेशवासियों के लिए दोहरी सौगात लेकर आए हैं। एक ओर वे दौसा जिले के प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी धाम में विशेष पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे, वहीं दूसरी ओर भरतपुर के नदबई से लाखों किसानों के खातों में 717.96 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे। यह राशि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त के रूप में जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि सीएम का कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
Read More: Pravasi Rajasthani Diwas 2025: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली समीक्षा बैठक, सफल आयोजन के दिए निर्देश
मेहंदीपुर बालाजी में करेंगे विशेष पूजा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हेलीकॉप्टर सुबह 10:50 बजे जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा और 11:25 बजे मेहंदीपुर बालाजी हेलीपैड पर पहुंचेगा। इसके बाद वे 11:30 से 12:30 बजे तक बालाजी महाराज, प्रेतराज सरकार और भैरू बाबा के विशेष दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता के लिए समृद्धि, निरोगी जीवन और खुशहाली की कामना करेंगे।
दौसा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए दौसा और करौली जिलों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। दौसा एसपी सागर राणा और करौली एसपी लोकेश सोनवाल के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात है। पूरे क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे हैं ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
नदबई से किसानों के खातों में 717 करोड़ रुपये का ट्रांसफर
मेहंदीपुर बालाजी में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री 12:40 बजे भरतपुर के नदबई के लिए रवाना होंगे। यहां कृषि उपज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त जारी करेंगे। इस दौरान 717.96 करोड़ रुपये की राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
किसानों को दिवाली से पहले बड़ी राहत
धनतेरस और दिवाली के बीच किसानों के खातों में यह राशि पहुंचना उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। इससे किसानों को त्योहारी सीजन में बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री नदबई जिला चिकित्सालय में नए भवन का शिलान्यास भी करेंगे।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
ग्राम अटारी का दौरा और जयपुर वापसी
आपको बता दें कि नदबई के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री ग्राम अटारी जाएंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 4:20 बजे सभी कार्यक्रमों के बाद वे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
राजस्थान की तमाम बड़ी खबरे यहां देंखे
धनतेरस का शुभ मुहूर्त
धनतेरस की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त आज दोपहर 12:01 से 12:48 बजे तक रहेगा। वहीं अमृत काल सुबह 8:50 से 10:33 बजे तक रहेगा। दोपहर 1:51 से 3:18 बजे तक लाभ-उन्नति चौघड़िया मुहूर्त रहेगा। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था और किसानों के कल्याण दोनों का संगम बनेगा।

