Peddi Trailer Launch: मुंबई में 'पेद्दी' के ट्रेलर लॉन्च पर बोले राम चरण- सलमान और आमिर खान ने दिखाया हमें रास्ता!
Peddi Trailer Launch: साउथ सिनेमा के ग्लोबल सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) इन दिनों अपनी मच-अवेटीड पैन-इंडिया स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) को लेकर चौतरफा सुर्खियों में बने हुए हैं। ‘आरआरआर’ (RRR) जैसी वैश्विक ब्लॉकबस्टर के बाद फैंस राम चरण को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। दर्शकों के इसी उत्साह को दोगुना करते हुए मेकर्स ने मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव में एक बेहद भव्य और स्टार-स्टडेड इवेंट के दौरान फिल्म का धमाकेदार और रोंगटे खड़े कर देने वाला ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म आगामी 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
मुंबई में आयोजित इस ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान राम चरण काफी खुश, ऊर्जावान और थोड़े भावुक नजर आए। इस खास मौके पर उन्होंने मीडिया से खुलकर बात की और बताया कि इस बेहद चुनौतीपूर्ण किरदार के लिए उन्होंने कितनी हाड़-तोड़ मेहनत की है। दिलचस्प बात यह रही कि राम चरण ने हिंदी बेल्ट के दर्शकों का दिल जीतते हुए बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स सलमान खान और आमिर खान का खुले दिल से आभार जताया। इसके साथ ही ग्लोबल स्टार ने यह भी खुलासा किया कि उनके पिता और तेलुगु सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी ने इस फिल्म के रशेज (Footage) देखने के बाद उन्हें क्या बेहद खास और अनमोल सलाह दी थी।
‘सलमान-आमिर ने हमारे लिए रास्ता तैयार किया’ राम चरण
स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों के लिए किए जाने वाले अविश्वसनीय बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर बात करते हुए राम चरण ने बॉलीवुड के ‘खांस’ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “इस फिल्म के पीछे एक लंबा सफर रहा है। ये रोल मेरे लिए फिजिकली बहुत चैलेंजिंग था। मैं दिल से सलमान खान और आमिर खान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने ‘सुल्तान’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्में बनाकर हमारे लिए रास्ता तैयार किया। उन फिल्मों ने हमें ये भरोसा दिया कि इस तरह के जॉनर को दर्शक आज भी पसंद करते हैं। हमने बस उसी रास्ते को फॉलो किया है। फिल्म की कहानी की मांग के अनुसार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन बहुत जरूरी था और मैंने वही किया।’
जब डायरेक्टर ने पूरे कमरे के कालीन पर फैला दिए थे स्क्रिप्ट के पन्ने
फिल्म के प्रति राइटर-डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना (Buchi Babu Sana) की दीवानगी और जुनून का जिक्र करते हुए राम चरण ने एक बहुत ही मजेदार और दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया, “मुझे आज भी याद है जब बुच्ची बाबू मुझे कहानी सुनाने आए थे। उन्होंने हमारे घर के कालीन (कारपेट) पर पूरी स्क्रिप्ट के पन्ने फैला दिए और हर एक सीन को बेहद बारीकी से पढ़कर सुनाया। लगभग 2 घंटे 40 मिनट के उस नरेशन के बाद, मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात थी कि मुझे जल्द से जल्द इस सफर की शुरुआत करनी है। मैं जानता था कि ये सफर थका देने वाला होगा, लेकिन इस शानदार कहानी के लिए ये मेहनत पूरी तरह से जस्टिफाई है।’
‘पेद्दी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि पहचान की लड़ाई है
अपनी फिल्म के मुख्य किरदार और थीम पर रोशनी डालते हुए राम चरण ने कहा कि ‘पेद्दी’ एक ऐसी इमोशनल और इंस्पायरिंग कहानी है, जो समाज के हर वर्ग के दर्शकों के दिलों को गहराई से छू लेगी। उन्होंने आगे विस्तार से बताया, “ये एक ऐसे आदमी की कहानी है जो अपनी पहचान की तलाश में है। हम सभी को जिंदगी जीने के लिए किसी न किसने पहचान की जरूरत होती है। पेद्दी भी अपनी पहचान के संकट से जूझ रहा है और आखिरकार खुद को एक बड़े मकसद के लिए लड़ता हुआ पाता है। वह एक क्रॉसओवर एथलीट है। उसका दर्द, उसका संघर्ष और उसकी जीत को बहुत ही खूबसूरत और कमर्शियल अंदाज में पर्दे पर उतारा गया है।’
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
पापा चिरंजीवी की सलाह
इवेंट के दौरान सबसे भावुक पल तब आया जब राम चरण ने अपने पिता चिरंजीवी (Chiranjeevi) के रिएक्शन के बारे में बात की। चिरंजीवी ने फिल्म के कुछ खास एडिटेड हिस्से देखे हैं और वे अपने बेटे के काम से बेहद प्रभावित हुए। राम चरण ने पिता की बात को कोट करते हुए कहा, “पिताजी ने मुझसे कहा कि एक एक्टर को ऐसी फिल्म मिलने में पूरा एक दशक (10 साल) लग जाता है। आपको हर साल ‘मगधीरा’ या ‘RRR’ जैसी फिल्में नहीं मिल सकतीं। इसलिए इस फिल्म के हर एक पल को जियो, क्योंकि शायद दोबारा ऐसी स्क्रिप्ट न मिले। अच्छी फिल्में आसानी से नहीं बनतीं और ‘पेद्दी’ उन फिल्मों में से एक है जिसे मैं हमेशा अपनी लाइब्रेरी में सहेज कर रखना चाहूंगा।’
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
मल्टीस्टारर स्टार कास्ट से सजी है फिल्म
बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी और ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान के जादुई संगीत से सजी ‘पेद्दी’ में केवल राम चरण का ही जलवा नहीं है, बल्कि भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज और बेहतरीन चेहरे एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में राम चरण के साथ बॉलीवुड सेंसेशन जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) लीड एक्ट्रेस के रूप में स्क्रीन शेयर कर रही हैं। उनके अलावा कन्नड़ सिनेमा के बेताज बादशाह शिवा राजकुमार, भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता रवि किशन और ‘मिर्जापुर’ फेम दिव्येंदु शर्मा भी बेहद दमदार और अनोखे किरदारों में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि 4 जून को जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आएगी, तो बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कितने नए इतिहास रचती है।

