Ram Mandir Donation Controversy: Akhilesh Yadav raising questions about Ram Mandir donation transparency and alleged missing funds during a political statement.
Ram Mandir Donation Controversy : सोचिए… उस बूढ़ी मां के बारे में, जिसने अपनी दवा के पैसे बचाकर… दिन भर की मजदूरी से कुछ सिक्के समेटकर अयोध्या भेजे थे। सोचिए… उस गरीब रिक्शावाले या मजदूर के बारे में, जिसने अपने बच्चों की ख्वाहिशों को मारकर, अपना पेट काटकर दस, बीस या पचास रुपये इस उम्मीद के साथ रामलला के चरणों में अर्पित किए थे कि उसका दान… उसके राम के भव्य मंदिर की एक ईंट बनेगा।
उन करोड़ों सनातनी भक्तों के लिए, राम मंदिर सिर्फ पत्थरों की कोई इमारत नहीं है दोस्तों… वो उनकी सदियों की तपस्या है, उनके पूर्वजों की मन्नत है, उनकी आंखों के आंसू हैं, और उनका सबसे पवित्र विश्वास है। लेकिन… क्या हो अगर उसी पवित्र विश्वास के साथ… आस्था के उसी सबसे बड़े मंदिर में… कोई बहुत बड़ा छल हो गया हो? क्या हो अगर उन गरीबों के पसीने की कमाई से आए करोड़ों रुपयों का… कोई हिसाब ही न हो?
Also Read: एक फोन कॉल, खाना लेकर पहुंचा बेटा और फिर हमेशा के लिए खामोश हो गई जिंदगी, बहन ने खोले राज!
अखिलेश यादव के आरोप से मचा सियासी भूचाल
जी हां… उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक ऐसा आरोप लगाया है, जिसने राजनीति को तो छोड़िए… देश के कोने-कोने में बैठे हर उस राम भक्त के दिल को भीतर तक दुखा दिया है, जिसने इस मंदिर (Ram Mandir Donation Controversy) के लिए कभी हाथ फैलाए थे या चंदा दिया था। अखिलेश यादव का दावा है कि राम मंदिर के लिए आए चढ़ावे में से… करोड़ों रुपये रहस्यमयी तरीके से ‘गायब’ हो चुके हैं!
आस्था पर उठे सवाल, भावनाओं में उबाल
जब यह खबर कानों में पड़ती है, तो रूह कांप जाती है। दिल यह मानने को तैयार नहीं होता कि जिस राम (Ram Mandir Donation Controversy) ने मर्यादा सिखाई… जिस राम ने त्याग सिखाया… उनके ही दरबार में अर्पित किए गए चढ़ावे पर सवाल उठ रहे हैं! यह सिर्फ वित्तीय अनियमितता नहीं है… यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आत्मा पर हुआ वो प्रहार है, जिसका दर्द बयां नहीं किया जा सकता।
Also Read: पिता ही निकला बेटा का हत्यारा, पुलिस ने 24 घंटे में किया बड़ा खुलासा
‘ऑपरेशन ब्लैकआउट’ में बड़ा खुलासा जैसा बयान
नमस्कार मेरा नाम है राज माहुर आप देख रहे हैं न्यूज़ वाच इंडिया का स्पेशल प्रोग्राम ‘ऑपरेशन ब्लैकआउट’ . आज की वीडियो में हम कोई राजनीतिक कीचड़ उछालने नहीं आए हैं। आज हम किसी नेता की जीत-हार के लिए नहीं… बल्कि उस गरीब मां के उन आंसुओं और उन सिक्कों के हक के लिए बात करेंगे, जो उसने रामलला को सौंपे थे। आज हम बेहद भावुक दिल से, लेकिन पूरी मजबूती के साथ सीधे और कड़े सवाल पूछेंगे राम मंदिर (Ram Mandir Donation Controversy) ट्रस्ट से… हम पूछेंगे सरकार की इस रहस्यमयी खामोशी से… कि आखिर सच क्या है? देश के करोड़ों भक्तों को अंधकार में क्यों रखा जा रहा है?
राम मंदिर चंदे पर उठे गंभीर सवाल
भारतीय राजनीति में राम मंदिर का मुद्दा हमेशा से ही सबसे संवेदनशील रहा है। लेकिन इस बार मामला मंदिर (Ram Mandir Donation Controversy) के निर्माण या उसकी जमीन का नहीं, बल्कि मंदिर के खजाने में आए चढ़ावे का है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ताजा बयान में सीधे तौर पर राम मंदिर के ‘डोनेशन’ यानी चंदे को लेकर सरकार और ट्रस्ट को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
करोड़ों रुपये गायब होने का दावा
अखिलेश यादव ने कहा कि यह दुनिया भर में भगवान राम के लाखों-करोड़ों भक्तों के लिए बेहद संवेदनशील और गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर (Ram Mandir Donation Controversy) के लिए जो दान आया था, उसमें से करोड़ों रुपये का कोई अता-पता नहीं है। वह रकम कथित तौर पर गायब कर दी गई है।
ट्रस्ट और सरकार पर सवालों की बौछार
अखिलेश यादव ने इस मामले को सिर्फ एक सामान्य ‘वित्तीय घोटाला’ या ‘फाइनेंशियल फ्रॉड’ मानने से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब देश का एक गरीब नागरिक, एक आम श्रद्धालु अपनी आस्था के वशीभूत होकर मंदिर में एक-एक रुपया दान करता है, तो उस पैसे की पवित्रता और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीधे तौर पर ट्रस्ट और सरकार (Ram Mandir Donation Controversy) की होती है। अगर उस पैसे में एक पैसे की भी हेराफेरी होती है, तो यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर निशाना
अब सवाल यह उठता है कि अखिलेश यादव के इन तीखे तीरों का सीधा निशाना कौन है? जाहिर है, इसका सीधा निशाना है ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’। वही ट्रस्ट, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बनाया गया था और जिसके कंधों पर राम मंदिर (Ram Mandir Donation Controversy) के निर्माण से लेकर उसके पूरे प्रबंधन और कोष (Fund) की देखरेख की जिम्मेदारी है। अखिलेश यादव ने इस ट्रस्ट के कामकाज के तरीके पर बहुत बड़े और गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग
सपा प्रमुख ने अपने बयान में कहा कि अगर वाकई दान की रकम में कोई अनियमितता नहीं हुई है, अगर सब कुछ पारदर्शी है, तो फिर ट्रस्ट के जिम्मेदार लोग सामने क्यों नहीं आ रहे? क्यों नहीं एक-एक पाई का हिसाब जनता के सामने रख दिया जाता?
Also Read: ‘कुछ लोग मेरी फील्डिंग सेट कर रहे हैं…’आखिरी कॉल में बहन से बोला तुषार, कुछ देर बाद आई मौत की खबर
सरकार की चुप्पी पर सवाल
अखिलेश यादव सिर्फ ट्रस्ट पर ही नहीं रुके। उन्होंने इस पूरे विवाद में लखनऊ से लेकर दिल्ली तक, यानी उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार दोनों के रवैये को भी आड़े हाथों लिया है। उन्होंने साफ कहा कि इतने बड़े और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे पर सरकार (Ram Mandir Donation Controversy) की यह ‘रहस्यमयी चुप्पी’ कई तरह के गंभीर संदेह पैदा करती है।
श्वेत पत्र और सुप्रीम कोर्ट जांच की मांग
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सरकार यह मानती है कि राम मंदिर के चंदे में पूरी पारदर्शिता (Transparency) बरती जा रही है, तो उसे खुद आगे बढ़कर एक श्वेत पत्र (White Paper) जारी करना चाहिए। इस पूरे मामले में अखिलेश यादव ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट इस पूरे चंदे के विवाद पर ‘सुओ मोटो’ यानी खुद संज्ञान ले।
राजनीतिक गलियारों में मचा घमासान
इस बयान के आते ही उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में मानों बारूद में चिंगारी लग गई है। जहां एक तरफ समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दल (Ram Mandir Donation Controversy) इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी दल और बीजेपी के नेताओं की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रियाएं आने की उम्मीद है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सियासी पैंतरा या गंभीर मामला?
तो क्या वाकई राम मंदिर (Ram Mandir Donation Controversy) के चढ़ावे में कोई बहुत बड़ी गड़बड़ी हुई है? या फिर यह सिर्फ आगामी चुनावों और राजनीतिक जमीन को मजबूत करने के लिए विपक्ष का एक बड़ा सियासी पैंतरा है?
पारदर्शिता ही समाधान
रामलला (Ram Mandir Donation Controversy) के दरबार में एक गरीब से गरीब व्यक्ति भी जब अपनी जेब से निकालकर 10 रुपये की पर्ची कटवाता है, तो उसकी भावना भगवान के प्रति होती है। ऐसे में, उस पैसे की पारदर्शिता को लेकर अगर कोई भी सवाल उठता है, तो उसकी तुरंत और निष्पक्ष जांच होनी ही चाहिए।
जनता के सामने सबसे बड़ा सवाल
इस पूरे मामले (Ram Mandir Donation Controversy) पर आपकी क्या राय है? क्या आपको लगता है कि अखिलेश यादव के आरोपों में दम है और इस मामले की सुप्रीम कोर्ट के जरिए जांच होनी चाहिए? या फिर यह सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट है? अपनी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

