Rule Change: 1 दिसंबर से बदल रहे 5 बड़े नियम! पेंशन से लेकर LPG तक…जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Rule Change: नवंबर खत्म होने वाला है और दिसंबर की शुरुआत के साथ कई महत्वपूर्ण वित्तीय बदलाव होने जा रहे हैं। ये नियम आपके खर्च, पेंशन, टैक्स और रसोई गैस जैसे मामलों पर सीधा असर डालेंगे। हर महीने की तरह इस बार भी 1 दिसंबर से कई बदलाव लागू होने वाले हैं। आइए जानते हैं वे 5 बड़े नियम कौन से हैं, जिनका प्रभाव आपकी जेब पर पड़ेगा।
पढें: DA और HRA बंद? 8वें वेतन आयोग को लेकर अब सरकार ने तोड़ी चुप्पी
- LPG गैस सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं
हर महीने तेल कंपनियां 1 तारीख को एलपीजी सिलेंडरों के दाम अपडेट करती हैं। नवंबर में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 6.50 रुपये की कटौती की गई थी। अब दिसंबर की शुरुआत में फिर से नए रेट तय किए जाएंगे।
रसोई गैस (14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर) की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं, लेकिन कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपयोग वाले सिलेंडरों में बदलाव होने की संभावना है।
- UPS चुनने की आखिरी तारीख खत्म
सरकारी कर्मचारियों को NPS और UPS में से एक विकल्प चुनना होता है। यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को चुनने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई है।
पहले ये डेडलाइन 30 सितंबर थी, जिसे बढ़ाया गया था।
अगर कोई कर्मचारी 30 नवंबर तक विकल्प नहीं चुनता, तो 1 दिसंबर के बाद यह मौका मिलना मुश्किल हो सकता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
- पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि
पेंशन पाने वाले वरिष्ठ नागरिकों को हर साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है।
2024-25 के लिए यह प्रमाणपत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। यदि कोई पेंशनर समय पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं कर पाता, तो उसकी पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाती है।
- टैक्स से जुड़े नियमों में बदलाव
अक्टूबर में जिन करदाताओं का TDS कटा है, उन्हें इससे संबंधित स्टेटमेंट सेक्शन 194-IA, 194-IB, 194M और 194S के तहत 30 नवंबर तक जमा करना होगा।
इसके अलावा, जिन टैक्सपेयर्स को सेक्शन 92E के तहत रिपोर्ट जमा करनी होती है, उन्हें भी 30 नवंबर से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
- CNG, PNG और जेट फ्यूल के दाम भी बदल सकते हैं
जैसे LPG के दाम हर महीने संशोधित होते हैं, वैसे ही CNG, PNG और ATF (जेट फ्यूल) के दाम भी अपडेट किए जाते हैं।
दिसंबर की शुरुआत में इन ईंधनों की नई कीमतें जारी की जाएंगी, जो घरेलू और व्यावसायिक दोनों उपभोक्ताओं पर असर डाल सकती हैं।

