Russia launches its largest attack on Kyiv, launching 74 missiles and 496 drones; 27 killed. (Image Courtesy-x)
Russia Ukraine War: यूरेशिया के मैदानों में बीते 4 वर्षों से सुलग रही रूस-यूक्रेन जंग ने एक बार फिर भयानक रूप अख्तियार कर लिया है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के थमने के बाद अब रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर इस साल का सबसे घातक और विनाशकारी हमला बोल दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तमाम कूटनीतिक कोशिशों और शांति (Russia Ukraine War) समझौतों के दावों के बीच, रूसी सेना ने कीव को निशाना बनाते हुए तड़के सुबह आसमान से मौत का तांडव मचाया।
इस भीषण बमबारी और हवाई हमलों के कारण पूरी राजधानी कीव में हाहाकार मच गया है। इस हमले में अब तक कम से कम 27 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने (Russia Ukraine War) पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिससे मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
एक रात के भीतर करीब 74 मारक मिसाइलें
यूक्रेनी वायुसेना द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रूसी सेना ने इस एक रात के भीतर करीब 74 मारक मिसाइलें और 496 कामिकेज़ ड्रोन दागे हैं। पूरी रात कीव के रिहायशी और रणनीतिक इलाकों में गगनभेदी धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं, जिसके खौफ से हजारों लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए अंडरग्राउंड (Russia Ukraine War) मेट्रो स्टेशनों और कंक्रीट के बने बम शेल्टरों की तरफ भागते नजर आए।
Mexico World Cup Celebration के दौरान दर्दनाक हादसा, देशभर में शोक की लहर!
74 मिसाइलें, 496 ड्रोन और कीव में मलबे का ढेर
यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, रूस ने यह हमला बेहद सुनियोजित तरीके से किया ताकि कीव की वायु रक्षा प्रणाली को कमजोर किया जा सके। कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख Tymur Tkachenko ने बताया कि एक घायल व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या 27 हो गई है। हमले में (Russia Ukraine War) 130 से अधिक इमारतें और बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हुए हैं। शहर में धुएं के गुबार और अफरातफरी का माहौल है, जबकि राहतकर्मी मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
विदेशी दौरा बीच में ही छोड़ भागे जेलेंस्की
राजधानी पर हुए भीषण हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने अपना आयरलैंड दौरा बीच में ही रद्द कर दिया और तुरंत कीव लौट आए। प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद उन्होंने अमेरिका और नाटो देशों पर नाराजगी जताते हुए कहा, ‘अगर सहयोगियों ने वादे के मुताबिक समय पर वायु रक्षा प्रणाली दी होती, तो कई जानें बचाई जा सकती थीं। हम अतिरिक्त मदद नहीं, सिर्फ वही मांग रहे हैं जिसका वादा किया गया था।’ (Russia Ukraine War)
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
तेल रिफाइनरियों पर हुए हमलों का लिया है बदला
वहीं, रूस ने इस हमले को यूक्रेन की कार्रवाई का जवाब बताते हुए जायज ठहराया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि सेना ने मिसाइलों और ड्रोनों से यूक्रेन के सैन्य ठिकानों, ऊर्जा केंद्रों और कीव के सैन्य (Russia Ukraine War) हवाई अड्डों को निशाना बनाया। मॉस्को के अनुसार, यह कार्रवाई हाल में रूसी तेल रिफाइनरियों पर हुए यूक्रेनी ड्रोन हमलों के प्रतिशोध में की गई है।

