Alpha X Review: Sharvari Wagh shines in 'Alpha', Alia Bhatt pales; audiences call the story a flop (Image Courtesy-x)
Alpha Movie Review: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फीमेल-लीड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) आज यानी 3 जुलाई 2026 को आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यशराज फिल्म्स के मशहूर ‘वाईआरएफ स्पाई-यूनिवर्स’ (YRF-Spyverse) के बैनर तले बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता थी। फिल्म देशभर में लगभग 2,750 स्क्रीन्स और रोजाना 9,000 शोज के साथ बड़े स्तर पर रिलीज की गई है।
इस फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ के साथ-साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन का एक धमाकेदार कैमियो भी शामिल है। लेकिन, फिल्म के पहले ही शो के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Alpha Movie Review) एक्स (X – ट्विटर) पर दर्शकों की जो शुरुआती प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, वे फिल्म मेकर्स के लिए थोड़ी चिंताजनक हो सकती हैं।
शर्वरी ने बटोरी तारीफ
‘अल्फा’ देखकर सिनेमाघरों से निकले दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए पब्लिक रिव्यूज के मुताबिक, फिल्म की कहानी कमजोर और अनुमानित लगी, जबकि शर्वरी वाघ ने अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं आलिया भट्ट का प्रभाव अपेक्षा के (Alpha Movie Review) मुताबिक नजर नहीं आया। कई दर्शकों ने एक्शन सीन्स की तारीफ की, लेकिन कहानी में लॉजिक की कमी को फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी बताया।
‘कहानी फ्लॉप, आलिया प्रभावित करने में नाकाम’
फिल्म के अलग-अलग पहलुओं पर बात करते हुए एक यूजर ने एक्स पर अपनी निराशा जाहिर की। उन्होंने फिल्म के कलाकारों की परफॉर्मेंस और म्यूजिक को लेकर लिखा, ‘कहानी फ्लॉप है, लेकिन एक्शन सीन अच्छे हैं। म्यूजिक पूरी तरह से निराशाजनक है। आलिया प्रभावित करने में नाकाम रहीं, जबकि बॉबी देओल और अनिल कपूर (Alpha Movie Review) ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। शर्वरी की एक्टिंग ठीक-ठाक है।’
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कॉन्सेप्ट और स्क्रीनप्ले पर उठे सवाल
कुछ दर्शकों ने ‘अल्फा’ की कहानी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया कि फिल्म का कॉन्सेप्ट कई हॉलीवुड फिल्मों से मिलता-जुलता लगता है। वहीं कुछ दर्शकों ने इसे अन्य स्पाई यूनिवर्स फिल्मों जैसा बताते हुए (Alpha Movie Review) कहा कि कहानी का अंदाजा पहले ही लग जाता है और स्क्रीनप्ले ज्यादा प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं होता।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
एक्शन सीन देखते समय दिमाग बिल्कुल न लगाएं, वरना या तो आपको हंसी आएगी या आप सिर खुजलाते रह जाएंगे। एक और बात, हरियाणवी भाषा (Alpha Movie Review) का जितना बुरा हाल बॉलीवुड करता है, वैसा कोई और नहीं करता। सिर्फ YRF की दुनिया में ही कोई जासूस मिशन के बाद फ्राइज का पैकेट खाता है और जबरदस्त लड़ाई के बाद नूडल्स… और यार… कोई भी सैनिक या हत्यारा असल में ऐसा बर्ताव नहीं करता।’
शिव रवैल के निर्देशन में बनी है फिल्म
आपको बता दें कि ‘अल्फा’ को ‘द रेलवे मेन’ फेम डायरेक्टर शिव रवैल ने निर्देशित किया है, जबकि इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। इस मेगा बजट फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन और बेहतर विजुअल्स के लिए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को तीन बार बदला था। शुरुआत में यह फिल्म दिसंबर 2025 में आने वाली थी, जिसे बढ़ाकर अप्रैल 2026 किया गया और आखिरकार आज 3 जुलाई 2026 को इसे रिलीज किया गया। हालांकि, इतनी तैयारियों और ऋतिक रोशन (Alpha Movie Review) के स्पाई कैमियो के बावजूद, कमजोर स्क्रीनप्ले के कारण फिल्म को सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली-जुली और कुछ हद तक नकारात्मक प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है।

