Sakat Chauth 2026: कब रखा जाएगा व्रत, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय समय और पूजा विधि
Sakat Chauth 2026: सनातन धर्म में माघ माह को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इसी माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत रखा जाता है। यह व्रत भगवान शिव के अनुज पुत्र भगवान गणेश को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सकट चौथ का व्रत रखने से संतान का जीवन सुखमय होता है और जीवन के सभी संकट दूर होते हैं। इस दिन विशेष रूप से तिल और गुड़ का दान करना शुभ माना गया है।
Also Read: साल 2026 की ये तिथियां हैं सबसे शुभ, बिना मुहूर्त देखें किए जा सकते हैं मांगलिक काम
सकट चौथ 2026 की सही तिथि
इस वर्ष सकट चौथ की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 06 जनवरी को सुबह 08 बजकर 01 मिनट से हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन 07 जनवरी को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, सकट चौथ का व्रत 06 जनवरी 2026, सोमवार को रखा जाएगा।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सकट चौथ के शुभ मुहूर्त
सकट चौथ के दिन पूजा और व्रत के लिए कई शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं।
- ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05:26 से 06:21 तक
- अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:06 से 12:48 तक
- विजय मुहूर्त – दोपहर 02:11 से 02:53 तक
- गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:36 से 06:04 तक
इन मुहूर्तों में भगवान गणेश की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
चंद्र दर्शन का समय
सकट चौथ के व्रत में चंद्र दर्शन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत का पारण करना चाहिए। सकट चौथ 2026 के दिन रात 9 बजे चंद्रोदय होगा।
सकट चौथ पूजा विधि
- प्रातः काल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- पूजा स्थल पर भगवान गणेश की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
- विधि-विधान से गणपति की पूजा करें और उन्हें दूर्वा, मोदक, तिल के लड्डू अर्पित करें।
- सकट चौथ व्रत कथा का पाठ या श्रवण करें।
- आरती कर पूजा संपन्न करें।
- रात्रि में चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य दें और फिर व्रत का पारण करें।

