Salim Khan Health: सलीम खान को हुआ मिनिमल ब्रेन हैमरेज, लीलावती अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन
Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मंगलवार को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती असप्ताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में चिंता का माहौल बन गया।
हालांकि परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था, लेकिन बुधवार को अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनकी स्थिति स्पष्ट की। रिपोर्ट के अनुसार सलीम खान को ‘मिनिमल ब्रेन हैमरेज’ हुआ है और फिलहाल उनका इलाज दवाओं के जरिए किया जा रहा है।
क्यों कराया गया अस्पताल में भर्ती?
सलीम खान का इलाज कर रहे डॉक्टरक्टर जलील पारकर ने बताया कि उन्हें मिनिमल ब्रेन हैमरेज हुआ था ,जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है. अस्पताल के अनुसार, यह एक हल्का हेमरेज है जिसे दवा और निगरानी के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कौन-कौन से टेस्ट किए गए?
मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक सलीम खान के कई महत्वपूर्ण टेस्ट किए गए हैं। डॉक्टरक्टरों ने बताया, ‘उनके एमआईआर, सीटी स्कैन और बल्ड टेस्ट किए गए हैं.’ इसके अलावा उनकी डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी भी की गई, जिससे ब्रेन की स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन किया जा सके।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
इलाज कर रही डॉक्टरक्टरों की टीम
सलीम खान के उपचार में विशेषज्ञ डॉक्टरक्टरों की टीम लगी हुई है, जिसमें शामिल हैं। डॉक्टर. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉक्टर. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट) डॉक्टर. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन), डॉक्टर. बिनीत अहलूवालिया यह टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
read also: Salim Khan: सलमान खान के पिता सलीम खान की हालत नाजुक, जावेद अख्तर मिलने पहुंचे
अभी कैसी है तबीयत?
डॉक्टरक्टर पारकर ने बताया कि सलीम खान की तबीयत स्टेबल है. फिलहाल वे आईसीयू में हैं और एहतियात के तौर पर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उन्हें जल्द ही वेंटिलेटर से हटाया जाएगा, लेकिन उम्र को देखते हुए रिकवरी में समय लग सकता है।
read also: Rajpal Yadav: ‘ बच्चे-बूढ़े सब मेरे कलेजे का टुकड़ा हैं… तिहाड़ जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने फैंस का जताया आभार
अस्पताल लाए जाने के समय क्या स्थिति थी?
मंगलवार सुबह करीब 8 बजे डॉक्टरक्टर संजीव चोपड़ा उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल के अनुसार, वे बेहोशी की हालत में नहीं थे। उनका ब्लड प्रेशर काफी हाई था हल्का हेमरेज पाया गया। सुरक्षा के लिहाज से उन्हें तुरंत निगरानी में रखा गया।
क्या हुई सर्जरी?
डॉक्टरक्टरों ने साफ किया कि सलीम खान की कोई सर्जरी नहीं हुई है. उनका इलाज पूरी तरह दवाओं के माध्यम से चल रहा है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पहले उन्हें जल्द डिस्चार्ज करने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब डॉक्टरक्टरों का कहना है कि उनकी रिकवरी पर नजर रखी जाएगी। स्वास्थ्य में स्थिर सुधार होने के बाद ही डिस्चार्ज पर फैसला लिया जाएगा।

