Salman Khan Birthday Special: सलमान खान 60वें बर्थडे पर देंगे बड़ा सरप्राइज, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर हो सकता रिलीज

Salman Khan Battle of Galwan: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान अपने 60वें जन्मदिन को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 27 दिसंबर को भाईजान न सिर्फ अपना खास दिन सेलिब्रेट करने जा रहे हैं, बल्कि इस मौके को वह अपने करोड़ों फैंस के लिए यादगार बनाने की पूरी तैयारी में हैं। वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’, जिससे जुड़ा एक बड़ा ऐलान इसी दिन होने वाला है।
सलमान खान के फैंस लंबे वक्त से इस फिल्म के किसी ठोस अपडेट का इंतजार कर रहे थे। अब खबर है कि उनके जन्मदिन पर मेकर्स और खुद सलमान मिलकर फिल्म से जुड़ा ऐसा सरप्राइज देने वाले हैं, जो सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हलचल मचा सकता है।
27 दिसंबर को मिलेगा ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बड़ा अपडेट
सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान अपने जन्मदिन यानी 27 दिसंबर को ‘बैटल ऑफ गलवान’ से जुड़ा एक अहम अपडेट शेयर करेंगे। इसे फैंस के लिए एक स्पेशल बर्थडे गिफ्ट के तौर पर प्लान किया गया है। कहा जा रहा है कि मेकर्स इस दिन फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा खुलासा करने की तैयारी में हैं। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल तौर पर यह साफ नहीं किया गया है कि यह अपडेट किस तरह का होगा, लेकिन इतना तय है कि सलमान के जन्मदिन को और भी खास बना देगा।
कितने बजे आएगा बड़ा ऐलान?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोपहर 3 बजे सलमान खान के बर्थडे पर ‘बैटल ऑफ गलवान’ से जुड़ा यह अपडेट रिलीज किया जा सकता है। फिलहाल इसे पूरी तरह सीक्रेट रखा गया है, जिससे एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह अपडेट फिल्म का टीजर, फर्स्ट लुक या फिर प्रोजेक्ट से जुड़ा कोई बड़ा अनाउंसमेंट हो सकता है।
Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह की धुरंधर बनी 2025 की सबसे बड़ी हिट, कमाई पहुंची 970 करोड़
‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर होगा रिलीज?
इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, सबसे ज्यादा संभावना इस बात की है कि सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज किया जाए। अगर ऐसा होता है, तो यह उनके करियर का सबसे यादगार बर्थडे गिफ्ट साबित हो सकता है।हालांकि, मेकर्स की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फैंस पहले से ही सोशल मीडिया पर काउंटडाउन शुरू कर चुके हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
गलवान घाटी की सच्ची कहानी पर आधारित है फिल्म
अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ साल 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई ऐतिहासिक झड़प पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के वीर अधिकारी कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभाते नजर आएंगे, जो देश के लिए शहीद हो गए थे। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह लीड रोल में दिखाई देंगी। यह फिल्म देशभक्ति, बलिदान और साहस की एक भावनात्मक कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने वाली है। अब सभी की नजरें 27 दिसंबर की दोपहर 3 बजे पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस को ‘बैटल ऑफ गलवान’ से जुड़ा कौन-सा बड़ा सरप्राइज देते हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

