उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Sansad Khel Spardha : मैराथन दौड़ में दौड़े केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल व पूर्व मंत्री राज्यवर्धन राठौर

आगरा। आगरा सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत गुरुवार सुबह सेंट जॉन्स कॉलेज से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को सूबे के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने वर्चुली संबोधित किया। इसके बाद मैराथन दौड़ में केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल व पूर्व मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के साथ सैंकड़ों युवकों ने दौड़ लगायी। इस मौके पर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

युवाओं के साथ दौड़ लगाते ओलंपिक विजेता पूर्व मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर व केन्द्रीय कानून मंत्री व आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल


इस मैराथन दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओलंपिक विजेता पूर्व मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा हरी झंडी दिखाकर और गुब्बारे उड़ाकर किया गया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि इस आगरा सांसद खेल स्पर्धा के माध्यम से दो मुख्य संदेश दिये जा रहे हैं।

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं


राठौर ने कहा कि भारत इस साल जी-20 की अधय्क्षता कर रहा है। यह बहुत गर्व की बात है। विश्व के जिन देशों में विश्व को कुल 75 व्यापार होता है, जिनकी विश्व की 65 जीडीपी है और जिनमें विश्व की 60 फीसदी आबादी रहती है। उन देशों के प्रतिनिधि भारत आएंगे। वे भारत के 56 शहरों में जाएंगे। इस दौरान जी-20 में भाग लेने वाले विदेशी प्रतिनिधि भारत की सांस्कृतिक विरासत, संस्कृति, धर्म, खान-पान आदि को जान सकेंगे। इससे भारत का दुनिया भर में शानदार संदेश जाना चाहिए।

यह भी पढेंः UP Minister: शव का पोस्टमार्टम न होने पर देर रात पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मंत्री अनूप प्रधान, मचा हड़कंप


केन्द्रीय कानून मंत्री व आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खेलो इंडिया की मुहिम को आगे बढाया जा रहा है। आगरा में सांसद मैराथन दौड़ के माध्यम से हम स्वास्थ्य का भी संदेश दे रहे हैं। उन्होने कहा कि यहां एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 32 खेलों का आयोजन हो रहा है। इनमें हॉकी, फुटबाल, कुश्ती, दौड़, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, आदि खेल हो रहे हैं।

स्टेडियम में मंच पर आसीन राज्यवर्धन सिंह राठौर, केन्द्रीय कानून मंत्री एसपी सिंह बघेल व अन्य

बघेल ने कहा कि इस तरह से आयोजन से खेल के माध्यम से समाज व देश में सकारात्मक संदेश जाता है। इस आयोजन में स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं, एनसीसी कैडेट, समाजसेवी संस्थाों के सदस्य, खिलाड़ी, युवा सहित हजारों शहर वासियों ने मैराथन दौड़ में सहभागिता की। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, महापौर नवीन जैन, विधायक जीएस धर्मेश, मौजूद रहे।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button