ट्रेंडिंगसेहतनामा

Heart Disease: अगर पाना चाहते हैं दिल की बिमारियों से छुटकारा, तो करें इन चीज़ों का सेवन!

नई दिल्ली: आज के समय में दिल की बीमारी (Heart Disease) और उससे जान गंवाने वालों की संख्या ज्यादा देखने को मिल रही है। अब दिल की बीमारी भी आम बीमारियों की तरह हो गई। ये ना उम्र देखती ना इंसान। पूरे शरीर में दिल एक ऐसा हिस्सा होता है जो कभी आराम नहीं करता है। जबतक इंसान की ज़िंदगी है ये अपना काम करता रहता है। इसलिए ये हमारा फ़र्ज़ बनता है कि हम भी दिल का ख़्याल रखें। दिल का ध्यान देने के लिए और उसे कोई बीमारी ना हो सके इसके लिए हमें मालूम होना चाहिए कि अपनी दिनचर्या में क्या खाना चाहिए और क्या नही।

आज हम आपको बताएंगे कि दिल का ख़्याल रखने के लिए खाने में किन चीजों का इस्तेमाल करने से आप बीमारियों से दूर रहेगें और किन चीजों का सेवन करने से जल्दी दिल की बीमारी (Heart Disease) हो सकती है।

बीमारी से दूर रहने के लिए इन चीज़ों का करें इस्तेमाल

अलसी के बीज

अलसी का बीज हमारे दिल के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो कि एक गुड फैट होता है और दिल को मजबूत भी बनाता है। अलसी सिर्फ दिल नहीं आपको और तरीकों से भी फायदा देता है। ये बालों को भी मजबूत बनाता है और गिरने से रोकता है। अलसी को आप बहुत से तरीकों से इस्तेमाल कर सकते है।

बादाम

बादाम भी दिल को मजबूत करने में अहम रोल निभाता है। साथ ही ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को भी दूर करता है। ब्लड सेल्स को स्वस्थ रखने में बादाम बहुत फायदेमंद साबित होता है।

टमाटर

दिल का ख्याल रखने के लिए टमाटर भी बहुत फायदेमंद होता है। रिसर्च में ये बात साबित हुई है कि टमाटर से खराब कोलेस्ट्रॉल को सही करने का काम करती है। इससे ख़ून के थक्के भी नही जमते हैं।

पालक

पालक आपके शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है जो आपके दिल को मजबूत रखता है।

अखरोट

अखरोट दिल की बीमारियों को दूर रखने में सबसे कारगर होता है। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को बनाए रखता है और ब्लड प्रेशर की समस्याओं को भी दूर रखता है।

यह भी पढ़ें: Zwigato Trailer: बड़े पर्दे पर डिलीवरी बॉय का दिखेगा स्ट्रगल, कामेडियन को अपनी एक्टिंग पर मिल रही जमकर तारीफ़!

इन चीज़ों से पहुंचता है दिल को नुकसान

आलू के चिप्स

आलू का चिप्स में बहुत ज्यादा ट्रांस फैट, सोडियम और कार्ब्स पाए जाते हैं। ये हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती है। ये बताया गया है कि जो लोग 200 मिलीग्राम से ज्यादा सोडियम खाते हैं उनको दिल की बीमारी ज्यादा होती है। आलू के चिप्स से शरीर के फैट के साथ ही उसमे मिला नमक दिल की बीमारी को बढ़ाता है।

कॉफी

लोग कॉफी के इतने शौकीन होते है कि उसे बनाकर फ्रिज में स्टोर कर देते है और फिर उसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कॉफी में बहुत मात्रा में कैलोरीज़ और फैट पाया जाता है। साथ ही चीनी की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है जो ब्लड शुगर को बढ़ाती है। कॉफी डायबिटीज़ और हार्ट पेशेंट के लिए बहुत हानिकारक होता है।

पिज़्ज़ा

आज के समय में पिज़्ज़ा किसको नही पसंद होता है। लेकिन इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में सोडियम और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसमें पड़ी चीज़ फैट को बहुत बढ़ाती है। इसको खाने से आर्टरी ब्लॉक हो जाती है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button