ट्रेंडिंगन्यूज़राज्य-शहरहरियाणा

3 महिलाएं, 4 बदमाश और पूरी रात दरिंदगी का खेल…जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई!

Haryana News: हरियाणा के पानीपत (Panipat) में एक परिवार के सामने 3 महिलाओं के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गई। परिवार के सामने तीन महिलाओं के साथ गैंगरेप किया गया। महिलाएं चीखती रहीं, चिल्लाती रहीं, लेकिन वो दरिंदे दरिंदगी करते रहे। दरअसल, तीन बदमाश रात के अंधेरे में मजदूरी करने वाले लोगों के डेरे पर पहुंचे थे। यहां पर दरिंदों ने एक परिवार के साथ हथियार के दम पर लूटपात की और परिवार की 3 महिलाओं के साथ दरिंदगी भी की। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि 2 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तीन महिलाओं के किया दरिंदगी

पीड़ित परिवार के मुताबिक बदमाशों का तांडव करीब 3 घंटे तक चला। बदमाश पहले उनके घर में घुसे, फिर उसके बाद बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंधक बना लिया और 3 महिलाओं के साथ दरिंदगी की। बदमाशों का तांडव करीब 3 घंटे तक चला। महिलाएं चीखती, चिल्लाती रहीं, लेकिन हैवान नहीं रूके। हैवानियत करने के बाद बदमाश महिलाओं के कान की बालियां लूट कर फरार हो गए। जिनकी कीमत 13 हजार रूपए बताई जा रही है।

तलाश जारी, कब होगी गिरफ्तारी ?

घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही पुलिस के आला-अफसर मौके पर पहुंच गए और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की ओर से बदमाशों को पकड़ने के लिए पुरजोर कोशिश तो की जा रही है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। जिससे की लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अब ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है आखिर पुलिस आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

1 महिला की मौत, 2 की हालत गंभीर

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला की एक महिला ने दम तोड़ दिया है। आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं, कि हैवानों ने किस कदर महिलाओं के साथ हैवानियत की होगी। वो भी उनके परिवार के सामने। आप सोचिए जरा कि क्या बीती होगी उस परिवार पर जहां पर उन्हीं के सामने उनकी बहन-बेटियों के साथ दरिंदगी की जा रही हो। पुलिस ने 2 महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां पर उनका इलाज जारी है।

Read: और राहुल गांधी ने कुली बनकर बोझ उठाने का भी करतब कर डाला

अचानक घुस गए दरिंदे

पीड़ित परिवार की एक महिला ने बताया कि गांव से दूर डेरे में परिवार सहित रहते हैं। रात के करीब एक बजे थे, जब बदमाश घर में अचानक से घुसे। बदमाशों ने नकाब पहनाया हुआ था। हाथों में पिस्तौल और चाकू थे। जिसके दम पर उन्होंने परिवार के 3 पुरुषों और एक बच्चे को हाथ पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। और फिर हैवानियत की सारी हदें पार कर डाली। बदमाशों ने महिलाओं को जबरदस्ती खींचकर बाहर बरामदे में ले गए और फिर बदमाशों ने हथियार के बल पर पूरी रात महिलाओं के साथ दरिंदगी और गैंररेप किया। महिलाओं ने जब शोर मचाया तो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी। दरिंदों ने महिलाओं के साथ सुबह के करीब 4 बजे तक दरिंदरी की। औऱ फिर जाते जाते महिलाओं को भी कमरे में बंद कर दिया औऱ सामान लूट कर फरार हो गए।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button