धर्म-कर्म

पान के पत्ते के चमत्कारी उपाय, नहीं यकीन हो रहा है तो आजमाकर देखें

Paan Ke Totke: पान के पत्ते का (betel leaf) महत्व धार्मिक कामों में बहुत शुभ माना जाता है और भगवान को अर्पित की जाने वाली चीजों में पान का पत्ता अवश्य शामिल किया जाता है। गणेशजी को पान सबसे प्रिय होता है, इसलिए उनकी पूजा में पान जरूर चढ़ाया जाता है। आज हम आपको पान के कुछ ऐसे उपाय (Paan Ke Totke) बता रहे हैं जिनको करने से गणेशजी के साथ ही अन्य देवी और देवता भी प्रसन्न होंगे।

Miraculous remedy of betel leaf,

Read: कुंडली में यें ग्रह बनाते हैं कर्ज लेने की स्थिति, ज्योतिष उपाय से मिलेगी जल्द कर्ज से मुक्ति

गणेशजी को पान बेहद प्रिय है और उनकी पूजा में पान (betel leaf) अर्पित करना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। शास्त्रों में पान को पुंगी फल कहा जाता है और भगवान को पान अर्पित करने से आपके घर में धन वृद्धि होती है और आपको सुख समृद्धि प्राप्त होती है। आज हम आपको बताने ता रहे हैं पान (Paan Ke Totke) के कुछ खास उपाय। इन उपायों को करने से आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे और बप्पा आपके जीवन में शुभ लाभ प्रदान करेंगे। आइए देखें कौन से हैं ये उपाय।

नए काम में सफलता के लिए

यदि आप कोई भी नया कार्य करने जा रहे हैं। कोई नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं या फिर कहीं इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो पान के पत्ते पर लौंग और सुपारी गणपति बप्पा को अर्पित करके काम की शुरूआत करें। ऐसा करने से आपको उस कार्य में आवश्यक सफलता मिलेगी। नई जॉब में पद और वेतन आपको अपने इच्छा के मुताबिक मिलेगा। जब घर लौटकर आएं तो इस पान सुपारी को प्रसाद के तौर पर परिवार के सभी सदस्य में बांट दें।

पान के पत्तों से भोलेनाथ को करें प्रसन्न

गणेशजी के साथ ही भगवान शिव भी पान के पत्ते (betel leaf) अर्पित करने से (Paan Ke Totke) बहुत प्रसन्ने होते हैं। पान के पत्ते में गुलकंद, कत्थार, सुपारी, लौंग और इलाइची रखकर भगवान शिव को अर्पित करने से वह जल्दे ही प्रसन्न होकर जातकों के मन की हर इच्छा पूर्ण करते हैं।

नजर दोष दूर करने के लिए पान के पत्तों का उपाय

वास्तु में पान के पत्तों का महत्व बहुत ही खास (Paan Ke Totke) माना गया है। कहते हैं पान के अंदर नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने की क्षमता होती है। यदि परिवार में किसी के ऊपर नजर दोष होने का शक है तो उस व्यक्ति को पान के पत्ते के साथ गुलाब की 7 पंखुड़ियां रखकर खिला दें। ऐसा करने से नजर का दोष दूर होता है और व्यक्ति स्वास्थ्य खुशहाल होता है।

धन की प्राप्ति के लिए अचूक उपाय

यदि काफी मेहनत के बाद भी आपको धन कमाने में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है तो पान का यह उपाय (Paan Ke Totke) आप आजमा सकते हैं। शुक्रवार के दिन पान के पत्ते पर सफेद बर्फी रखकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होंगी और आपके घर को धन से भर देंगी।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button