Severe cold has increased difficulties in Uttarakhand, situation is serious due to dry cold
WEATHER UPDATE IN UTTARAKHAND : उत्तराखंड में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। खासकर सुबह और शाम के समय पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। राज्य के मैदानी इलाकों में घना कोहरा और पहाड़ों में पाला गिरने के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना जताई है।
पढ़ें: देहरादून जिले में 34 बागियों पर कार्रवाई करेगी बीजेपी, निष्कासन की तैयारी तेज
सूखी ठंड से बढ़ी परेशानी
राज्य में इस समय बारिश और बर्फबारी न होने के कारण सूखी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हल्द्वानी समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया है। कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते दिन का तापमान भी सामान्य से काफी नीचे चल रहा है। हल्द्वानी में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर यातायात धीमा हो गया और जनजीवन प्रभावित हुआ।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
राजधानी देहरादून में भी ठंड का प्रकोप
राजधानी देहरादून में भी ठंड का असर साफ देखा जा सकता है। शुक्रवार को आसमान साफ रहने के बावजूद सुबह के समय घने कोहरे ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, ठंडी हवाओं के कारण लोगों को दिनभर ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है।

पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरा
राज्य के पहाड़ी इलाकों में पाला गिरने से फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं, मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने के कारण यातायात पर भी असर पड़ रहा है। हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह-सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता में भारी कमी आई, जिससे वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
आने वाले दिनों में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 11 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 11 और 12 जनवरी को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में मौसम खराब होने का अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है।

