UP Bijnor News: Social worker Haji Shahid Hussain of Bijnor passed away! He completed 97 years of his life
UP Bijnor News: समाज सेवा कर लोगों की जिंदगी में रोशनी पैदा करने वाले समाजसेवी हाजी शाहिद हुसैन आड़ती का इंतकाल हो गया है। उनके इंतकाल की खबर सुनकर हर आंख नम हो गई। हाजी शाहिद हुसैन एक मिलनसार और हर दिल अज़ीज व्यक्ति थे। उनकी समाज सेवा हमेशा लोग याद रखेंगे।
पढ़ें : सीएम योगी का प्रयागराज दौरा, साधु-संतों को दी बड़ी सौगात…
उनके इंतकाल के बाद तमाम लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हाजी शाहिद हुसैन का सफर संघर्ष शील व्यक्तियों में था, बिजनौर में सब्जी मंडी के हाजी शाहिद हुसैन आड़ती एक नाम चीन आढ़ती थे, दिन रात मेहनत कर उन्होंने अपने लिए एक बड़ा मुकाम पैदा किया था।
पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में HMPV से निपटने के लिए GMC ने कसी कमर, तैयार किया आइसोलेशन वार्ड
हाजी शाहिद हुसैन आड़ती बहुत ही मेहंती थे,और आखीर तक उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी।और अपनी जिंदगी के 97 साल का सफर मेहनत और समाजसेवा करके काटा हैं। हाजी शाहिद हुसैन ऐसी समाज सेवा करते थे , जिनको कभी भूलाया नहीं जा सकता।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
हाजी शाहिद हुसैन के हाथ और उनके कदम हमेशा समाज सेवा के लिए तैयार रहते थे। उनके इंतकाल की खबर सुनकर लोगों में मायूसी छा गई और हर आंख नम दिखाई दी।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

