Live UpdateSliderक्राइमन्यूज़बॉलीवुडमनोरंजन

Shehnaaz Gill Fathers Controversy: शहनाज गिल की जान को खतरा, पंजाब पुलिस ने पिता पर ही लगा दिया आरोप!

Shehnaaz Gill Fathers Controversy: फिल्म अभिनेत्री और Big boss फेम शहनाज गिल के पिता सुख प्रधान को एक फोन आया था। जिसमें उन्हें धमकी देते हुए कहा गया कि आपकी बेटी (शहनाज गिल) ने बहुत पैसा कमाया है, जिसमें से आप हमारे लिए 50 लाख रुपये का इंतजाम करो, नहीं तो हम आपकी बेटी को जान से मार देंगे।

शहनाज गिल अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वैसे तो वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में रहती हैं, लेकिन पंजाब के रहने वाले उनके पिता संतोख सिंह सुख अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। अब पंजाब पुलिस ने उन पर सुरक्षा का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। जानिए पूरा मामला ?

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल (shehnaaz gill) एक बार फिर चर्चा में हैं। वो भी अपने पिता संतोख सिंह सुख की वजह से। पंजाब पुलिस ने शहनाज़ के पिता पर सुरक्षा का ‘दुरुपयोग’ करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें तब सुरक्षा दी गई थी, जब संतोख सिंह सुख ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक अनजान कॉलर को उन्हें धमकी देते हुए सुना गया था। जिसमें शहनाज (shehnaaz gill) को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

शहनाज के पिता के खिलाफ 6 मामले दर्ज

बाबा बकाला के पुलिस उपाधीक्षक सुरिंदरपाल सिंह ने दावा किया कि शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख के खिलाफ कम से कम 6 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘वीडियो 2 महीने पुराना है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, वो (सुख) एक संगठन चलाने के कारण उन्हें दी गई सुरक्षा का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्हें ऐसा ना करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उन्होंने निर्देश की अवहेलना की।’ DSP ने ये भी कहा कि पुलिस शहनाज गिल (shehnaaz gill) को दी गई धमकियों की जांच कर रही है।

शहनाज के पिता ने आरोपों को बेबुनियाद बताया

पंजाब पुलिस के आरोप पर शहनाज गिल (shehnaaz gill) के पिता संतोख सिंह सुख ने प्रतिक्रिया व्यक्त की और सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, ‘पुलिस दो महीने बाद ऐसे आरोप क्यों लगा रही है? वे सिर्फ आरोप लगा रहे हैं, क्योंकि मैंने वीडियो सार्वजनिक कर दिया है। पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वो अपनी निष्क्रियता को छिपाने के लिए ऐसे बेबुनियाद आरोप लगा रही है।’

संतोख ने पुलिस पर उठाए सवाल

शहनाज गिल (shehnaaz gill) के पिता संतोख सिंह सुख ने पुलिस से पूछा, ‘पुलिस यह भी दावा कर रही है कि वीडियो में फोन कॉल फर्जी है। एक ओर पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अपना फैसला भी सुना रही है। अगर यह फर्जी धमकी है तो उन्होंने मेरे खिलाफ FIR क्यों नहीं दर्ज कराई?

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

शहनाज गिल के पिता पंजाब में हैं, जबकि वह खुद काम के सिलसिले में मुंबई में हैं। शहनाज गिल (shehnaaz gill) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म वरुण शर्मा के साथ है, जिसका नाम ‘सब फर्स्ट क्लास’ है। इसे बलविंदर सिंह जंजुआ बना रहे हैं।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button