Shraddha New Look: श्रद्धा कपूर की ने फ्लॉन्ट किया अपना नया लुक, देख हैरान हुए यूजर्स
Shraddha New Look: श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में आई ड्रामा फिल्म ‘तीन पत्ती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फ्लॉप फिल्म से करियर की शुरुआत करने के बावजूद आज वो मेकर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं। अब एक्ट्रेस का लुक भी काफी बदल गया है। एक्ट्रेस का ये लुक भी फैंस का दिल जीत रहा है।

श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत में काफी संघर्ष किया। इसके बाद एक्ट्रेस आशिकी 2 से रातों-रात स्टार बन गईं। आज मेकर्स की पहली पसंद बन चुकी एक्ट्रेस के साथ बॉलीवुड में कोई भी काम नहीं करना चाहता था। अब तो एक्ट्रेस का लुक भी काफी बदल गया है।

पढ़े : पाकिस्तान से ‘युद्ध’ के बीच तालिबान ने भारत से की ये मांग
श्रद्धा का नया लुक हो रहा है वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने नए हेयरस्टाइल की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह किसी डॉल की तरह नजर आ रही हैं। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस अपने नए हेयरकट के बाद सैलून में मिरर सेल्फी लेती नजर आईं और दूसरी तस्वीर में वह लिफ्ट में सेल्फी लेती नजर आईं। फोटोज में एक्ट्रेस डेनिम शर्ट के साथ ब्लू पैंट पहने नजर आईं। अपने नए लुक की तस्वीरों में एक्ट्रेस मुस्कुराती नजर आईं।

पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
हर पोस्ट से जीत लेती हैं दिल
फोटो में एक्ट्रेस ने पोस्ट के साथ खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है, ‘बाल बाल जच गई। पिछले महीने श्रद्धा ने अपना 2024 थ्रोबैक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह लजीज खाने का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। वीडियो मोंटाज में वह अपने दोस्तों के साथ होली मनाती और परिवार के साथ खास पल बिताती भी नजर आई थीं। इसके कैप्शन में लिखा था, ‘कोई ये न कहे कि पोस्ट लेट है, क्रिसमस और न्यू ईयर के बीच सब माफ है। फरवरी प्लस 24 मार्च थ्रोबैक।’

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
बता दें कि एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो वह आखिरी बार साल 2024 में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं। इस फिल्म ने सफलता के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

