ट्रेंडिंगन्यूज़

Startup India: नए भारत का आधार बना स्टार्टअप इंडिया

देश के आर्थिक विकास में स्टार्टअप इंडिया की भूमिका लगातार बढ़ रही है और जो आंकड़े सामने आए हैं उससे लगता है कि मोदी सरकार की यह योजना काफी कारगर है.

India News! कहने के लिए आप कुछ भी कहिये लेकिन सच तो यही है कि इस देश में कई योजनाओं के जरिये हालिया वर्षों में बहुत कुछ बदलाव आये हैं। देश के आर्थिक विकास में स्टार्टअप (Startup India) भूमिका लगातार बढ़ती जा रही है और जो आंकड़े सामने आये हैं उससे लगता है कि मोदी सरकार की यह योजना काफी कारगर है। बता दें कि भारत में नया करने की, नए आइडिया से समस्याओं के समाधान की ललक हमेशा रही है। लेकिन 2014 से पहले देश के नेतृत्व ने ऐसा महौल और स्पष्ट नीति नहीं दी जिससे समस्याओं के नए और इनोवेटिव समाधान जमीन पर उतर पाते। 2014 में नेतृत्व बदला, तो देश में नव प्रयोग और मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाने के लिए 16 जनवरी, 2016 को स्टार्टअप इंडिया की शरुआत की गई।

स्टार्टअप इंडिया (Startup India) कारक्रम के 7 साल के कालखंड में स्टार्टअप की कहानी बदल चकुी है। ‘भारत के लिए इनोवेशन’ और ‘भारत से इनोवेशन’ का मंत्र लेकर स्टार्टअप नए भारत के आधारस्तंभ बन रहे हैं और दनुिया का नेतृत्व भी कर रहे हैं। स्टार्टअप में बढ़ती ताकत को देखते हुए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाने की घोषणा की। इस वर्ष देश ने दूसरा राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में जब सरकार ने काम करना शरू किया तब देश में 500 से भी कम स्टार्टअप थे। लेकिन केवल 7 साल  में भारत में स्टार्टअप की दनुिया बदल चकुी है। देश के 656 जिलों में मान्यता प्राप्त 86 हजार से अधिक स्टार्टअप के साथ नए भारत का आधार स्तम्भ  बन रहे है। 

यह भी पढ़ें: G-20 Summit: G20 सम्मेलन को लेकर नोएडा, वाराणसी व आगरा में वॉकथान आयोजित

भारत  दनुिया में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम हैं। मान्यता प्राप्त कुल स्टार्टअप की वैल्यू 330 अरब के ऊपर है। हर 8-10 दिन में एक स्टार्टअप यूनिकॉर्न में बदल रहा है। देश में 105 से अधिक यूनिकॉर्न बन चके हैं। नई सदी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल क्रांति और नए युग के नवाचारों की सदी मानते हैं। स्टार्टअप उनकी प्राथमिकता में है। यही वजह है कि भारत की अध्यक्षता वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भारतीय स्टार्टअप (Startup India) को अंतरराष्ट्रीय मंच देने के लिए एक सहभागी समूह स्टार्टअप20 गठित किया है। भारत के स्टार्टअप को दुनिया  भविष्य के तौर पर देख रही है। 

Read : Hindi News | News Watch India

देश में पहली बार इसरो द्वारा सफलता पूर्वक निजी रॉकेट लॉन्च किया जाना भारत में स्टार्टअप की उदार नीति का प्रमाण है। भारत एक ऐसा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाने का प्रयास कर रहा है जिसका आधर स्तंभ-ऑफ द यथू, बाई द यथू, फॉर द यथू का मंत्र हो। स्टार्टअप इंडिया (Startup India) अभियान के जरिये युवाओं ने मजबूत नींव तैयार की है। भारत की ग्रोथ स्टोरी, भारत की सक्सेस स्टोरी अब अमृत काल में एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी। अमृतकाल में विकसित भारत की मजबूत नींव पर हम जो भी करेंगे, उससे नए भारत का भविष्य तय होगा, देश की दिशा तय होगी। 

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button