ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

आंतक पर कड़ा प्रहारः जम्मू कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आंतकी ढेर, तीन गिरफ्तार

मारे गये तीनों लश्कर-ए-तयैबा से जुड़े थे। इनमें एक की पाकिस्तानी आंतकी के रुप में हुई है। एक की पहचान स्थानीय आंतक मुख्तार भट के रुप में हुई थी। मुख्तार सुरक्षा बलों के कैंपों पर फियादीन हमलों की तैयारी में था। वह सीआरपीएफ के एक सहायक उप निरीक्षक व दो आरपीएफ जवानों की हत्या करने वाली वारदात में भी शामिल रहा था।

पुलवामा। सेना व जम्मू कश्मीर पुलिस घाटी से आंतकवादियों के सफाये के अभियान में लगी है। इसी क्रम में विगत चौबीस घंटों के दौरान घाटी में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आंतकी ढेर कर दिया।

पुलिस के विभिन्न स्थानों से तीन आंतकवादियों को  गिरफ्तार किया है। इनके पास से सेना में भारी मात्रा में हथियार व गोला बारुद बरामद किया है। बताया गया है कि मारे गये चार आतंकवादियों में दो आंतकी फियादीन हमला करने की फिराक में थे। इनमे एक आतंकवादी सीआरपीएफ के एक सहायक उप निरीक्षक व दो आरपीएफ जवानों की हत्या में शामिल था।

सेना व जम्मू कश्मीर पुलिस को सूचना मिली थी कि बारामूला के शीरी इलाके में वानसरीन तारीपोरा इलाके के वन क्षेत्र में आंतकवादी छिपे हैं। इस पर आंतकवादी रोधी अभियान के टीमों के जवानों ने आंतकवादियों की धरपकड़ की योजना बनायी। इसके तहत पहली मुठभेड़ पुलवामा के अंबतीपोरो के खोदीपोरा में हुई, जिसमें तीन आंतकवादियों को मार गिराया गया।

यह भी पढेंः मनी लॉड्रिंगः पूर्व सीएम के सलाहकार की कंपनी की जांच शुरु, 200 करोड़ से अधिक की वित्तीय अनियमितता !

मारे गये तीनों लश्कर-ए-तयैबा से जुड़े थे। इनमें एक की पाकिस्तानी आंतकी के रुप में हुई है। एक की पहचान स्थानीय आंतक मुख्तार भट के रुप में हुई थी। मुख्तार सुरक्षा बलों के कैंपों पर फियादीन हमलों की तैयारी में था। वह सीआरपीएफ के एक सहायक उप निरीक्षक व दो आरपीएफ जवानों की हत्या करने वाली वारदात में भी शामिल रहा था।

इसके अलावा एक आंतकवादी अंनतनाग के बिजबेहरा इलाके में हुई मुठभेड़ में मारा गया। चारों आतंकवादियों के पास से एक एके-47 रायफल, एक एके-56 रायफल, एक पिस्टल,  10 किलो आईआईडी, 2 ग्रेनेड, बरामद किया गये है। अन्य तीन गिरफ्तार किये गये आतंकवादियों से एकेस 74 यू, एक मैगजीन, 28 गोलियां व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button