Sliderट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Rashtrapati Bhavan’s Hall Name Change: राष्ट्रपति भवन का दरबार हॉल अब बन गया है गणतंत्र मंडप, अशोक हॉल को भी मिली नई पहचान

The Darbar Hall of Rashtrapati Bhavan has now become the Republic Hall, Ashoka Hall has also got a new identity

Rashtrapati Bhavan’s Hall Name Change: राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल के नाम अब बदल गए हैं। अब दरबार हॉल को गणतंत्र मंडप के नाम से जाना जाएगा। अशोक हॉल को अशोक मंडप कहा जाएगा। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। सचिवालय ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति भवन देश का प्रतीक है और समृद्ध विरासत का संकेत देता है। राष्ट्रपति सचिवालय ने कहा, ‘राष्ट्रपति भवन तक लोगों की पहुंच बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति भवन की पहचान को भारतीय संस्कृति के मूल्यों और भावनाओं से जोड़ा जा रहा है।’

इसी विचार के आधार पर राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल का नाम अब गणतंत्र मंडप होगा। इसके अलावा अशोक हॉल का नाम अब अशोक मंडप होगा। राष्ट्रपति भवन में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम दरबार हॉल में ही आयोजित होते रहे हैं। राष्ट्रीय सम्मान भी यहीं दिए जाते हैं। ऐसे में अब इस हॉल का नाम गणतंत्र मंडप होगा। दरबार का मतलब होता है किसी शासक का दरबार या सभा करने की जगह। ऐसे में इसका नाम गणतंत्र मंडप रखना सही है, जो लोकतांत्रिक लगता है।

राष्ट्रपति भवन ने कहा कि भारत अब गणतंत्र है। ऐसे में दरबार जैसे शब्द का इस्तेमाल करना सही नहीं है। भारतीय समाज में गणतंत्र की परिभाषा पुरानी है। इसलिए दरबार हॉल का नाम बदलकर अब गणतंत्र मंडप कर दिया गया है। अशोक हॉल का इस्तेमाल बॉलरूम के तौर पर होता रहा है। अशोक का मतलब है किसी भी तरह के दुख से मुक्त होना। ऐसे में अशोक नाम तो बरकरार रहेगा, लेकिन हॉल की जगह मंडप शब्द इसमें जोड़ा जाएगा।

इसके अलावा अशोक हॉल का नाम प्राचीन भारत के सम्राट अशोक के नाम पर रखा गया है। सम्राट अशोक के शासन को भारत में समावेशी और सहिष्णु माना जाता है। इतना ही नहीं भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ भी सम्राट अशोक से संबंधित है। अशोक स्तंभ पर एक शेर बना हुआ है। इसके अलावा यहां अशोक नाम का एक पेड़ भी है, जिसे भारत में मान्यता दी गई है।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button