देहरादून। थाना वसंत विहार क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने मामूली सी बात पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की शादी 10 दिन पहले ही हुई थी। फांसी लगाकर आत्महत्या का कारण पति द्वारा नवविवाहिता को फोन पर बात करने से टोकना बताया गया है। शव को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
थाना प्रभारी वसंत विहार होशियार सिंह के अनुसार मृतका का नाम बबीता (19) है। वह मूल रुप से बिहार की रहने वाली थी। उसके परिवार के लोग हरियाणा में रहकर काम करते हैं। उन्हें घटना के संबंध में सूचना दे दी गयी है।
बबीता का शादी राज किशोर से दस दिन पहले बिहार में उसके पैतृक गांव में हुई थी। राज किशोर देहरादून में अपनी मौसी के साथ रहता है। वह यहां पर एक फैक्ट्री में काम करता है। शादी होने के बाद वह अपनी पत्नी को भी बिहार के देहरादून ले आया था। राज किशोरअपनी नवविवाहित पत्नी के साथ मौसी के ही घर रहता था।
यह भी पढेंःमुख्यमंत्री योगी ने कानपुर में किया 174.12 करोड़ की 150 परियोजनाओं का लोकार्पण
पुलिस का कहना है कि बबीता के पास फोन नहीं था। इसके बावजूद वह दूसरे के फोन मांगकर किसी युवक से बात करती थी। इस बात को लेकर राज किशोर ने नाराजगी जतायी थी। राज ने मौसी के परिजनों से बबीता को फोन पर बात कराने के लिए मना कर दिया था।
इसी बात को लेकर पति पत्नी में तकरार भी हुई थी। सुबह को जब राज किशोर जब अपने काम पर चला गया तो बबीता ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। उसके शव को सबसे पहले राज किशोर का मौसेरी बहन ने देखा था। फिलहाल इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गयी है।

