The obscene act of the superintendent of the hospital came to the fore, the nurses allege molestation
नई दिल्ली: भोपाल के हमीदिया के एक अस्पताल में अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी पर 52 नर्सों ने उनके साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया है. सारी नर्सों ने मिलकर डॉ. की इस हरकत पर अपनी आवाज उठाईं है.
डॉ. के इस गंदी हरकत से परेशान होकर नर्सों ने लिखित शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से की है. पत्र ने नर्सों ने अपनी बात रखते हुए डॉ. दीपक मरावी पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है.
नर्सों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि डॉ. दीपक मरावी उन्हें छुट्टी देने के बहाने या नई जाइनिंग के दौरान अपने चेंबर में बुलाकर अश्लील तरह से छूते थे, और गंदी बातें भी करते थे, और रात के वक्त हाफ पेंट पहनकर शराब के नशे में नर्सों के चेंजिंग रूम में अचानक घुस आते हैं और अश्रलील हरकत करते हैं. पीड़ित नर्सों ने शिकायत करते हुए यह पत्र राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के अलावा डीजीपी सुधीर सक्सेना को भेजा है.
ये भी पढ़ें-Lalitpur News: पिता ने किया पत्नी और बेटी के साथ दुराचार, शहर हुआ शर्मसार, वीडियो देख दंग हुए लोग
लेटर में नर्सों ने लिखा कि डॉ. मरावी ने अपने ही चेंबर की एक महिला के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया. बता दें कि उसकी हाल में ही शादी हुई है, उसका नाम तो नर्सो ने नहीं बताया हैं लेकिन जांच की जाती है तो हम सब कुछ लिखित में अपनी बात रखेंगे.
वहीं, इस मामले में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और भोपाल के संभागीय आयुक्त गुलशन बामरा को 10 दिनों के भीतर जांच और रिपोर्ट देने को कहा है. सारंग ने कहा, ”मैंने संभागीय आयुक्त से कहा है कि यह जांच अस्पताल के बाहर के किसी प्रशासनिक अधिकारी से कराएं और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

