Sliderट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़राज्य-शहर

Delhi Weather Updates: भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं, लू के साथ बढ़ेगा तापमान

There is no possibility of getting relief from the scorching heat, temperature will increase with heat wave.

Delhi Weather Updates: चिलचिलाती धूप, तीखी किरणें और गर्म हवाएं दिल्ली वालों को परेशान कर रही हैं। फिलहाल इनमें कमी आने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। हालांकि सुबह और शाम की हवाओं ने दिल्ली में चढ़ते पारे को रोक दिया है, लेकिन अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है।

दरअसल, आईएमडी ने मई के अंत तक लू चलने और तापमान में लगातार बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

आज का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा और कई बार तेज सतही हवाओं के साथ लू की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री को पार कर रहा है। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ ही सप्ताहांत तक दिल्ली का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली मौसम अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तीन से चार डिग्री तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिससे हालात और खराब होने की संभावना है। अकेले दिल्ली की बात करें तो मई के अंत तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मई तक दिल्ली में हर दिन के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में मानसून कब आएगा?

दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरल में प्रवेश करता है। आम तौर पर यह तेजी के साथ उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है। इससे पहले मानसून 22 मई को अंडमान और निकोबार में दस्तक देता है। हालांकि, इस बार मानसून सामान्य से 3 दिन पहले यानी 19 मई को अंडमान में पहुंचा है। इसके बाद मानसून सबसे पहले केरल में पहुंचता है और अनुमान है कि इस बार मानसून 30 मई को वहां दस्तक देगा, उसके बाद ही मानसून की आगे की स्थिति पर नजर रखी जाती है। लेकिन दिल्ली में मानसून के पहुंचने की सामान्य तिथि 25 से 30 जून के बीच होती है।

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button