Live UpdateSliderउत्तराखंडधर्म-कर्म

Today Headlines Yamunotri Dham News: यमुनोत्री में भीड़ भारी, मची अफरा-तफरी, पुलिस प्रशासन की तैयारी हुई ध्वस्त

Extensive preparations were made in Yamunotri…the administration made many claims. But these promises evaporated in a single day.

Today Headlines Yamunotri Dham News: यमुनोत्री में तैयारी भरपूर की गईं…प्रशासन ने तमाम दावे किए। लेकिन इन वादों का दम एक ही दिन में निकल गया। यमुनोत्री में ऐसी भीड़ जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर दे। ऐसी भीड़ जो आपकी भी आंखें खोल दे। ऐसी भीड़ जो आपके पैरों तले की जमीन खिसका दे। ये सिर्फ भीड़ नहीं जान का खतरा है।

कभी भी किसी के साथ भी जोखिम हो सकता है। जहां एक-एक इंच जगह पर पैर रखने के लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक-एक इंच कदम बढ़ाने के लिए भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। अपने पभु के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु तो आ गए। लेकिन मुश्किल ऐसी की वो आगे बढ़ें तो कैसे बढ़े।

हैरान करने देने वाला ये वीडियो जैसे ही सामने आया…लोग परेशान हो गए। चार धामा यात्रा का प्लान कर चुके श्रद्धालु अपने फैसले पर पश्चाने को मजबूर हो गए। मन में सवाल उठने लगे। आखिर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कैसे होंगे। ये वीडियो उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम की है। वीडियो ऐसा जहां दूर तक सिर्फ इंसानों का हुजूम ही दिख रहा है। दिमाग भगवान भोलेनाथ के दर्शन पर है। लेकिन भीड़ इतनी की कदम आगे नहीं बढ़ रहे। घंटों-घटों तक लोग एक ही जगह पर खड़े रह जा रहे हैं। और शरीर काम नहीं कर रहा है।

यमुनोत्री धाम में पहले ही दिन 12 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने के बाद सवालों का सिलसिला शुरू हो गया। यमुनोत्री धाम में भारी भीड़ उमड़ने की वजह से जाम जैसे हालात पैदा हो गए। लोग न आगे बढ़ रहे पा रहे थे, न पीछे जा पा रहे थे। ऐसे में श्रद्धालुओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। और प्रशासन की व्यवस्था पर जमकर भड़के।

यमुनोत्री की यात्रा पर गए श्रद्धालु परेशान हैं, और ये वीडियो उनकी परेशानी की हकीकत है। वीडियो में तीर्थयात्रियों को पहाड़ी रास्ते पर ट्रैकिंग करते देख सकते हैं। क्योंकि इलाके में हल्की बारिश हो रही थी। एक तो बारिश और अचनाक से इतनी भीड़। अगर कोई हादसा हो जाए तो इसका जिम्मेदारी कौन होगा। भक्तों की भारी भीड़ की वजह से यमुनोत्री हाइवे पर जाम जैसे हालात बन गए।

बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को ले जाने वाले डोली वाहक भी किनारे पर बैठे नजर आए… उनका कहना है कि अभी दो-तीन दिन ऐसी ही भीड़ रहेगी… कुल मिलाकर 46,426 श्रद्धालु तीन धामों में दर्शन के लिए पहले दिन पहुंचे। सबसे अधिक केदारनाथ धाम में 29,030 श्रद्धालुओं ने कपाट खुलने के बाद बाबा केदार के दर्शन किए। वहीं, गंगोत्री धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 5203 रही। हालांकि, ये वीडियो जैसे ही प्रशासन के पास पहुंचा। पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की लंबी कतारों से निजात दिलाने के लिए टोकन और स्लॉट की व्यवस्था की गई। पर्यटन विभाग ने चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों और गाड़ियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए पर्यटक सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली का इंतजाम किया।

Pramod Sharma

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button