Horoscope Today 1 August 2026 with daily zodiac predictions for all 12 signs including career, love, health, money and family life.
मेष राशि – आप का दिन अस्वस्थता और व्यग्रता में बीतेगा। सर्दी, कफ, बुखार रहेगा। किसी का भला करने पर आप पर ही विपत्ति आ सकती है। किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का जामिन न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में द्विधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। अधिक लाभ लेने की लालच में हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा।
वृषभ राशि – आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। धन-वृद्घि तथा पदोन्नति होने के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है। परिवारजन तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। छोटा प्रवास हो सकता है तथा नए संपर्क भी हो सकते हैं।
मिथुन राशि – आज का दिन शुभ तथा अनुकूलताभरा होगा। कार्यालय में सहकर्मचारी तथा ऊपरी अधिकारियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। स्नेहीजनो से भेंट उपहार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा।
कर्क राशि – आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। उच्चाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा-विचारणाएँ होंगी एवं परिवारजनों से भी मुक्त मन से विचारविमर्श होगा। गृहसज्जा की दिशा में भी आप नए कार्य करेंगे। दफ्तर के कार्य संदर्भ में यात्रा के योग हैं। माता से संबंध सुदृढ़ रहेंगे। आरोग्य अच्छा है। एवं सरकार से भी लाभ होगा।
सिंह राशि – निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान दीजिएगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। आज आप थोड़े क्रोधित रहेंगे जिस वजह से मानसिक अशांति होगी। संतान की तरफ से भी चिंतित रहेंगे एवं व्यवसाय में बाधा उपस्थित होगी। विदेश स्थित स्वजनों से समाचार मिलेंगे।
कन्या राशि – आरोग्य संभालिएगा और खासकर बाहर का खाना-पीना टालिएगा। आज आप अधिक क्रोधित रहोगे इसलिए वाणी पर संयम रखिएगा। परिवारजनों से उग्र बर्ताव के कारण मन को दुख न हो जाए इसका खास ध्यान रखिएगा। बहुत अधिक धन का व्यय होगा। पानी से बचिएगा एवं सरकार विरोधी प्रवृत्तियों व झगड़े टंटों से दूर रहिएगा।
तुला राशि – आज का आप का दिन आनंद-प्रमोद में बितेगा। आप से विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी होगी एवं वस्रालंकार के प्रसंग भी आएँगे। तन, मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा। भोजन सुख भी उत्तम है।
वृश्चिक राशि – आप के गृहस्थजीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा एवं शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा। स्त्री मित्रों से भेंट होगी एवं मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा एवं रुके हुए कार्य़ पूर्ण होंगे।
धनु राशि – आज आप यात्रा प्रवास टालें, क्योंकि पेट संबंधी बिमारियां एवं समस्याएँ पैदा होंगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। संतानों के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल होगा। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी अतः क्रोध की भावना पर संयम रखिएगा। साहित्य एवं कला के प्रति आज आपकी रुचि रहेगी और काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे। प्रिय पात्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।
मकर राशि – आज के दिन आप का शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोदशा अच्छा नहीं होंगा व परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव महसूस होगा। निजी सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकते हैं। छाती में दर्द या कोइ विकार होगा। चैन की नींद नहीं आएगी। सामाजिक रूप से मानहानि की संभावना है, इसलिए पानी एवं स्त्रीयों से दूरी रखिएगा। मानसिक उद्वेग एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में व्यग्रतापूर्ण दिन बीत सकता है।
कुंभ राशि – आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें और उनके साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी, एवं छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। भाग्यवृद्धि होगी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय भी प्राप्त होगी।
मीन राशि – आप को क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखना चाहिए। आज योग कुछ इस प्रकार हैं कि किसी के साथ भी तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। खासकर धन के लेन-देन में सावधानी बरतिएगा। स्वजनों के साथ खटपट होने की संभावना है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नकारात्मक विचारों के मन में न आने दीजिएगा।

