ट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़

आज का सुविचार: आप चाहते हो कि लक्ष्मी जी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहें, तो अपनाएं चाणक्य के ये नियम

नई दिल्ली: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन (आज का सुविचार) से जुड़ी कई ऐसी बातों का उल्लेख किया है जिनके माध्यम से इंसान अपनी जिंदगी को सरल और सफल बना सकता है। चाणक्य नीति में एक श्लोक के माध्यम से लोगों की उन आदतों के बारे में बताया गया है जिनसे व्यक्ति को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए चाणक्य के अनुसार जानते हैं कि धनवान बनने के लिए किन कामों को करने से बचना चाहिए। (आज का सुविचार)

कुचैलिनं दन्तमलोपधारिणं बह्वाशिनं निष्ठुरभाषिणं च।

सूर्योदये चास्तमिते शयानं विमुञ्चतिश्रीर्यदि चक्रपाणि:।।

चाणक्य नीति के इस श्लोक के अनुसार

जो लोग साफ सफाई का ध्यान नहीं रखते और गंदे कपड़े पहनते हैं, ऐसे लोगों पर लक्ष्मी की कृपा नहीं होती. साथ ही समाज में भी सम्मान प्राप्त नहीं होता। धनवान बनने और लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना आवश्यक है। (आज का सुविचार)

चाणक्य नीति के मुताबिक जो व्यक्ति भूख से अधिक भोजन करता है वो कभी धनवान नहीं हो सकता। दरिद्रता मनुष्य को गरीबी में झोंक देती है. इसके साथ ही जरूरत से अधिक खाने वाला व्यक्ति स्वस्थ भी नहीं रहता। (आज का सुविचार)

ये भी पढ़ें-Diwali 2022: इस बार एक ही दिन मनाई जाएगी छोटी और बड़ी दीवाली, जानें क्या है शुभ मुहूर्त का समय?

कड़वा बोलने वाले लोग अमीर नहीं होते

चाणक्य के अनुसार कड़वा बोलने वाले लोग अमीर नहीं होते बल्कि आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। कठोर वाणी से दूसरों के मन को आहत करने वालों पर लक्ष्मी की कृपा नहीं होती न ही उनका मित्र बन पाता है।(आज का सुविचार)

चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति सुबह से लेकर शाम तक सोने में अधिक समय बिताता है वो भी धनवान नहीं बन सकता। चाणक्य कहते हैं कि सूर्योदय से सूर्यास्त के समय तक नींद में रहने वाले व्यक्ति पर लक्ष्मी की कृपा नहीं होती।

जो लोग अन्याय, धूर्तता अथवा बेईमानी से पैसा कमाने में यकीन रखते हैं वो जल्दी कंगाल हो जाते हैं। गलत तरीके से धन कमाने वाले लोग ज्यादा दिन तक अमीर नहीं रहते। (आज का सुविचार)

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button