Tourism in Nainital reduced by 60%, hotel booking and taxi business also in trouble
Tourism Decline in Nainital: सरोवर नगरी नैनीताल में मानसून ने जहां एक ओर मौसम को सुहावना बना दिया है, वहीं दूसरी ओर इससे पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान हो रहा है। बारिश के बाद शहर की फिजा तो जरूर खुशनुमा हो गई है, लेकिन बीते दिनों प्रदेश के अन्य हिस्सों में भारी बारिश और भूस्खलन की खबरों ने पर्यटकों के बीच डर का माहौल बना दिया है। यही कारण है कि इस बार जून के आखिरी और जुलाई की शुरुआत में, जब आमतौर पर नैनीताल, रानीखेत और मुक्तेश्वर जैसे हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है, वहां अब सन्नाटा पसरा है।
पर्यटकों की संख्या में आई भारी गिरावट
होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि इस समय आमतौर पर 80 से 90 प्रतिशत तक होटल बुकिंग होती थी, लेकिन इस बार यह आंकड़ा घटकर 30 से 45 प्रतिशत पर आ गया है। होटल एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने बताया कि पर्यटन व्यवसाय में करीब 60 प्रतिशत की गिरावट आई है। मौसम की अनिश्चितता और अन्य जिलों से आई प्राकृतिक आपदा की खबरों ने लोगों को डरा दिया है, जिस वजह से बड़ी संख्या में बुकिंग रद्द कर दी गई हैं।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सरकार से की गई विशेष मांग
दिग्विजय बिष्ट ने राज्य सरकार से यह मांग की है कि वह उत्तराखंड के सुरक्षित पर्यटन स्थलों की सूची या बुलेटिन देशभर में जारी करे, ताकि पर्यटकों को राज्य के वास्तविक हालात की जानकारी मिल सके। उनका कहना है कि राज्य के कई हिस्सों में मौसम सामान्य है और यात्रा सुरक्षित है, लेकिन सोशल मीडिया और खबरों के चलते भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
टैक्सी चालक और छोटे व्यवसायी भी प्रभावित
केवल होटल व्यवसाय ही नहीं, बल्कि टैक्सी चालक, नाविक, गाइड और स्थानीय दुकानदार भी इस मंदी से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। टैक्सी चालकों का कहना है कि पहले जहां एक दिन में दो से तीन यात्राएं मिल जाती थीं, अब दो दिन में एक भी ग्राहक मुश्किल से मिल रहा है। झील किनारे दुकान लगाने वाले व्यापारी, गाइड, और नाव चलाने वाले लोग भी पर्यटकों की कमी से परेशान हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
मौसम भले सुहाना, लेकिन डर बना हुआ है
जो पर्यटक इन दिनों नैनीताल पहुंचे हैं, वे मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद ले रहे हैं। हल्की धूप और ठंडी हवाएं वातावरण को मनमोहक बना रही हैं। मगर बाहर से आने वालों की संख्या में भारी गिरावट है। पर्यटन स्थल खुले हैं, मौसम भी साफ है, लेकिन अन्य जिलों की स्थिति ने नैनीताल की रौनक पर सीधा असर डाला है।
READ MORE: उत्तराखंड में नेशनल डॉक्टर्स डे पर सम्मान समारोह, 25 डॉक्टर हुए सम्मानित
नैनीताल और आसपास के पर्यटन क्षेत्रों में मानसून का असर पर्यटन पर साफ देखा जा सकता है। अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही, तो यह सीजन पर्यटन उद्योग के लिए आर्थिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। राज्य सरकार को चाहिए कि वह पर्यटकों तक सटीक और सकारात्मक जानकारी पहुंचाकर भ्रम की स्थिति को दूर करे, जिससे राज्य का पर्यटन फिर से पटरी पर लौट सके।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

