ट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबर

श्रद्धा मर्डर केसःआरोपी आफताब का हुआ नार्को टेस्ट, हत्या की बात कबूली, कई नई जानकारियां मिलीं !

मुंबई निवासी आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा की 18 मई को हत्या कर दी थी। श्रद्धा के मर्डर के बाद आफताब के उसके शव के 35 टुकड़े किये थे। शव के इन टुकड़ों को उसने महरौली के जंगलगढी में फेंके थे। उसे दिल्ली पुलिस ने 12 नवबंर को गिरफ्तार किया था।

नई दिल्ली। श्रद्धा मर्डर कांड के आरोपी आफताब का बृहस्पतिवार को नार्को टेस्ट हुआ। यह टेस्ट करीब दो घंटे तक अंबेडकर अस्पताल में किया गया। आफताब को फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। बताया गया कि उसने नार्को टेस्ट मे भी हत्या का बात कबूली है। साथ ही कई नई जानकारी भी दी हैं।

आफताब के नार्को टेस्ट के लिए न केवल अदालत से अनुमति ली गयी, बल्कि आफताब की सहमति ली गयी थी। दिल्ली पुलिस ने इससे पहले आरोपी आफताब का पांच चरण में पॉलीग्राफ टेस्ट कराया था। इस टेस्ट में पूछे गये तमाम सवालों  जवाब में उसने श्रद्धा ती हत्या करने की बात कबूली थी।

यह भी पढेंः गुजरात विधानसभा चुनाव-2022: 19 जिलों की 89 सीटों पर पहले चरण का मतदान जारी

सूत्रों के कहना है कि इन सवालों में ही कई सवालों को दूसरे ढंग से दोहराया गया था। इससे श्रद्धा मर्डर कांड के जुड़ी कई नयी सच्चाईयां सामने आयी हैं। श्रद्धा मर्डर के संबंध में नई जानकारियां मिलने पर पुलिस आफताब के खिलाफ और मजबूत सबूत जुटा रही है।

बता दें कि मुंबई निवासी आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा की 18 मई को हत्या कर दी थी। श्रद्धा के मर्डर के बाद आफताब के उसके शव के 35 टुकड़े किये थे। शव के इन टुकड़ों को उसने महरौली के जंगलगढी में फेंके थे। उसे दिल्ली पुलिस ने 12 नवबंर को गिरफ्तार किया था।

आफताब ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आफताब का कहना था कि श्रद्धा उससे ब्रेकअप करना चाहती थी। लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था। हालांकि पूछताछ में उसने कई और लड़कियों से संबंध होने की बात भी स्वीकर की थी।   

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button