ट्रेंडिंग

Tripple Murder: महिला ने दो सौतेले बेटों व पति को चाकुओं से गोदकर मौत की नींद सुलाया

एसपी सिटी का कहना है कि पूछताछ में हैरान कर देने वाली सच्चाई सामने आयी है। आरोपी नीलम के अनुसार पति-पत्नी में विवाह के बाद से ही प्रॉपर्टी के लिए विवाद होता था। महिला का आरोप है कि अवधेश उसकी बेटी पर भी गंदी निगाह रखता था। इसी बात को लेकर लगातार झगड़े होते रहते थे। प्रॉपर्टी को भी लेकर कई बार विवाद हुआ था, क्योंकि अवधेश अपनी पूरी प्रॉपर्टी दोनों पुत्रों के नाम कर देना चाहता था।

गोरखपुर। यहां रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक कलयुगी मां ने अपने दो सौतेले बेटों व पति (Tripple Murder) की चाकुओं से गोदकर की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारिन महिला को ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है।


रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला थाना सहजनवा थाना क्षेत्र के शाहगंज का है। यहां शनिवार की रात एक महिला ने अपने दो बेटों व पति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी है। आरोपित महिला की यह दूसरी शादी थी और पहले पति से उसके 12 वर्ष की बेटी थी, जबकि दूसरे पति से दो बेटे थे।


पडौसियों को जैसे ही महिला द्वारा अपने सौतेले बेटों व पति की हत्या की जानकारी हुई, तो पूरे शाहगंज में सनसनी फैल गयी। इस वारदात की सूचना तत्काल गांव वालों पुलिस को दी। तिहरे हत्याकांड (Tripple Murder) की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार करके उसे थाने ले गयी।

यह भी पढेंःUttarakhand News: छात्राओं को 250 स्कूल ड्रेस की स्वेटर और 500 कापियां वितरित कीः नेहा जोशी


घटना के संबंध में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि एक साल पहले अवधेश गुप्ता ने अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद अपनी दूसरी शादी 31 वर्षीय नीलम गुप्ता से की थी। नीलम का पति भी मर चुका था। उसकी 12 साल की एक बेटी भी है। अवधेश गुप्ता के भी अपनी पहली पत्नी से दो बेटे थे, जिनमें आर्यन (9) और आरोह 7 वर्ष का था।


एसपी सिटी का कहना है कि पूछताछ में हैरान कर देने वाली सच्चाई सामने आयी है। आरोपी नीलम के अनुसार पति-पत्नी में विवाह के बाद से ही प्रॉपर्टी के लिए विवाद होता था। महिला का आरोप है कि अवधेश उसकी बेटी पर भी गंदी निगाह रखता था। इसी बात को लेकर लगातार झगड़े होते रहते थे। प्रॉपर्टी को भी लेकर कई बार विवाद हुआ था, क्योंकि अवधेश अपनी पूरी प्रॉपर्टी दोनों पुत्रों के नाम कर देना चाहता था।


बीती रात भी इस बात को लेकर विवाद हुआ था। एसपी सिटी का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है फिलहाल अभी कुछ भी कह पाना संभव नहीं है । हत्या में किस हथियार का प्रयोग किया गया है और कैसे एक अकेली महिला अपने पति और दोनों बच्चों की हत्या की, इसकी जांच हो रही है। पुलिस मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button