Sliderट्रेंडिंगन्यूज़

Tripura Floods: त्रिपुरा में हुई भारी तबाही, सेना की जवानों ने संभाला मोर्चा

Tripura Floods: Huge devastation in Tripura, army personnel took charge

Tripura Floods: देश के कई हिस्सों में बाढ़ की समस्याएं बनी हुई है…. जिससे काफी नुकसान हुआ है… बाढ़ में कई लोगों की जान चली गई है… तो कई लोग बेघर हो गए हैं… दरअसल हर साल हमारे देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ आती है… जो उन इलाकों को कई साल पीछे ढकेल देती है।। लेकिन सोचने वाली बात तो यह है कि हर साल यही घटनाएं होती है लेकिन सरकार इस पर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठा रही है.

बाढ़ की बात करे तो हर साल बिहार में भी बाढ़ आता है जिस वजह से काफी नुकसान होता है…. या फिर उत्तराखंड और हिमाचल में हुई तबाही को देख ले या फिर असम में हुई बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त को ले ले…… इन सब में एक बात सामान्य है कि हर साल इन इलाकों में बाढ़ आती है…..जिसे कई लोगों की जान चली जाती है… कई लोग बेघर हो जाते है……सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को होता है…और हर साल सरकार उन्हें कुछ रुपये मुआवजा देती है और फिर मामला शांत हो जाता है…

इन सब के बीच त्रिपुरा राज्य बाढ़ से काफी प्रभावित है हालात इतनी खराब है कि सेना और एनडीआरएफ की जवान राहत और बचाव कार्य में लगे हैं बता दे की भारतीय सेना ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में उन्होंने 330 से ज्यादा लोगों की जान बचाई है इसके अलावा बाढ़ की वजह से आसम राइफल की जवानों को भी तैनात किया गया है…..वहीं इस बाढ़ में करीब 22 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है

बता दें कि इन सभी घटनाओं के बाद भारतीय सेना सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि त्रिपुरा के अमरपुर,, धामपुर,,, रामनगर जैसे कई इलाके बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है वहीं इस पूरी घटना के बाद त्रिपुरा के सीएम ने आज हवाई सर्वे किया है,,,,मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा से बाढ़ग्रस्त गोमती और दक्षिण त्रिपुरा के इलाकों का दौरा किया इसके अलावा बाढ़ की हालत देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी स्कूल और निजी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश भी दिया है। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है त्रिपुरा में ऐसी घटना हर साल होती है जिसे लेकर सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए..वैसे आपको क्या लगता है हमें Comment कर के बताएँ…

Khushi Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button