
Up Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित सेंट मैरी स्कूल के शारिरिक शिक्षा शिक्षक दुष्यन्त कुमार शर्मा को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय ,सहारनपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में बिजनौर के सेंट मैरी स्कूल के शारीरिक शिक्षा शिक्षक दुष्यंत कुमार शर्मा को एम.पी.ई.डी. (Master of Physical Education) में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा स्वर्ण पदक और उपाधि प्रदान की गई। दुष्यंत कुमार शर्मा, जो आदर्श नगर, बिजनौर के निवासी हैं, श्रीराम कॉलेज से एम.पी.ई.डी.की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता देवेन्द्र शर्मा और विमलेश शर्मा, अपने गुरुजनों और साथियों को दिया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
इस अवसर पर दुष्यंत कुमार शर्मा ने कहा,यह मेरे जीवन का सबसे गर्वपूर्ण क्षण है। इस उपलब्धि से मुझे और अधिक जिम्मेदारी का एहसास हुआ है।मेरा लक्ष्य है कि मैं छात्रों को खेल और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट मार्गदर्शन देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करूँ।
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित किया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
विद्यालय प्रवक्ता आदित्य खन्ना ने बताया के प्रबंधक फादर शाजू एवं प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।अन्य शिक्षको ने भी सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति, प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

