Using Phone in Toilet: टॉयलेट में फोन का इस्तेमाल, एक आदत जो बन सकती है गंभीर बीमारियों का कारण

Using Phone in Toilet: आजकल कई लोग टॉयलेट में अपने स्मार्टफोन के साथ जाते हैं और वहां बैठकर रील्स देखना, सोशल मीडिया स्क्रॉल करना, गेम खेलना या चैटिंग करना आम बात हो गई है। यह आदत देखने में तो सामान्य लग सकती है, लेकिन इसके गंभीर स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं।
टॉयलेट में फोन ले जाने के स्वास्थ्य जोखिम
एक अध्ययन के अनुसार, टॉयलेट में ले जाए गए फोन पर दरवाज़े के हैंडल से 10 गुना ज़्यादा बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इसका मतलब यह है कि आपका फोन एक मिनी जर्म हाउस बन चुका होता है, जिससे संक्रमण और अन्य संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
बवासीर (हेमोरॉयड्स) का बढ़ता खतरा
हाल ही में प्रकाशित एक शोध में पाया गया कि जो लोग टॉयलेट में फोन का इस्तेमाल करते हैं, उनमें बवासीर होने की संभावना 45-46% तक बढ़ जाती है। लंबे समय तक टॉयलेट सीट पर बैठने से मलाशय के निचले हिस्से पर दबाव बढ़ता है, जिससे नसों में सूजन आ जाती है और बवासीर जैसी समस्या हो सकती है।
इस अध्ययन में उम्र, लिंग, वजन, फाइबर सेवन और व्यायाम जैसी बातों का भी परिणामों पर खास प्रभाव नहीं देखा गया। यानी कि केवल फोन के इस्तेमाल से ही खतरा कई गुना बढ़ सकता है।
संक्रमण और बैक्टीरिया का खतरा
शौचालय की सतहों जैसे सीट, बाल्टी, मग और यहां तक कि फ्लश लीवर पर भी लाखों की संख्या में बैक्टीरिया और वायरस मौजूद हो सकते हैं। जब आप इनको छूने के बाद फोन इस्तेमाल करते हैं, तो बैक्टीरिया फोन पर चिपक जाते हैं।
ब्रिटेन में हुए एक शोध में पाया गया कि औसतन एक स्मार्टफोन की स्क्रीन पर टॉयलेट सीट से भी ज्यादा बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इनमें ई. कोलाई जैसे हानिकारक जीवाणु भी शामिल हो सकते हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
विशेषज्ञों की राय
बोस्टन स्थित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. त्रिशा सत्या पासरिचा कहती हैं, “हम अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि हमारी आधुनिक जीवनशैली, विशेषकर स्मार्टफोन की लत, हमारे स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित कर रही है।”
विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि पहले की तुलना में अब लोग टॉयलेट में औसतन 10 मिनट ज़्यादा समय बिता रहे हैं, जिससे न केवल बवासीर, बल्कि जननांग संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है।
सावधानी ही सुरक्षा है
टॉयलेट में फोन का इस्तेमाल एक छोटी सी आदत लग सकती है, लेकिन यह सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। यदि आप इस आदत से बचते हैं तो बवासीर, संक्रमण और अन्य रोगों से बचाव संभव है। तो अगली बार जब आप टॉयलेट जाएं, फोन को बाहर ही छोड़ दें – आपकी सेहत के लिए यह एक जरूरी कदम हो सकता है।

