
Up Bijnor News: माननीय प्रभारी मंत्री जिला बिजनौर कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति-5.0 कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई।
पढें: :’योगी को मार दूंगा,’… CM को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, 2.5 घंटे चला ड्रामा
इस अवसर पर बिजनौर विधायक सूचि चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर ,जिला सूचना अधिकारी हर्ष चावला सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद थे।
कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी कौर द्वारा प्रभारी मंत्री का बुके देकर स्वागत किया गया। सभागार में मिशन शक्ति-5.0 कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
सभागार में उपस्थित माननीय जन प्रतिनिधियों ,वरिष्ठ प्रशासनिक ,पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों ,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा मात्र शक्ति द्वारा देखा गया।
अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रदेश में सुरक्षित, सम्मान जनक तथा भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराने और उनको आत्मनिर्भर व स्वावलंबन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति-5.0 अभियान चलाया जा रहा है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
इस अभियान के तहत विभिन्न थानों में एंटी- रोमियो टीमों द्वारा पुलिस पाठशाला (चौपाल) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने मिशन शक्ति-5.0 के मुख्य उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करना और उनकी समस्याओं का निस्तारण करना, महिलाओं और बालिकाओं को सम्मान दिलाना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा महिलाओं और बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना और उन्हें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाना है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मिशन शक्ति-5.0 के तहत साइबर अपराध से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए ,ऑपरेशन गरुण,एसिड की अवैध बिक्री के खिलाफ ऑपरेशन शील्ड ,स्कूल -कॉलेजों के आसपास अवांछनीय तत्वों के खिलाफ ऑपरेशन मजनू ऑपरेशन रक्षा मानव तस्करी कर लायी गई महिलाओं और बालिकाओं को बचाने के लिए।
ऑपरेशन ईगल महिला अपराधों में वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई ,अश्लील सामग्री की चेकिंग और नियंत्रण के लिए ऑपरेशन डेस्ट्राय सहित महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वावलम्बी बनाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि उनमें आत्मविश्वास पैदा हो और बेटियां बेख़ौफ़ हो कर अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकें। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और उनमें आत्मविश्वास की भावना को बलवती बनाने के लिए 1090,112, 181, 1076, 1098,108,102 तथा 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जारी कर 24 घंटे सहायता उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान कराई गई है।
मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है,जैसे कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ,प्रधानमंत्री उज्जवला योजना ,निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तथा राष्ट्रीय पोषण योजना एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
पढें: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 अफसरों पर गिरी गाज, कई का हुआ प्रमोशन
उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति-5.0 इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को स्वस्थ,सशक्त एवं स्वलांबी व आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का सफलतापूर्वक जो प्रयास किए गए हैं,आज उनके परिणाम सबके सामने हैं।उन्होंने कहा कि सरकार के इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में महिलाओं ने हर जगह अपना सम्मान जनक एवं प्रभावी स्थान सृजित किया है।
कार्यक्रम के अंत में माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा पुलिस परामर्शदाता केंद्र ,बिजनौर में कार्यरत महिला कांस्टेबल आशु को 215 से अधिक परिवारों के पुनर्मिलन के सफल प्रयास के उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरुप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा विश्वास दिलाते हुए कहा गया कि मिशन शक्ति-5.0 अभियान को पूरे जिले में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों एवं प्रभारी मंत्री जी के मार्गदर्शन में अंतर्विभागीय समन्वय के साथ संपन्न कराया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी श्रीमती कौर द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ग्रहण कराई गई।कार्यक्रम के दौरान जिला अर्थ एवं संख्या विभाग द्वारा विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश नमक पुस्तिका एवं फोल्डर का वितरण भी किया गया।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

