UP Ghaziabad News: गाजियाबाद में दहेज की बलि चढ़ी नव विवाहिता
UP Ghaziabad News: कविनगर थानाक्षेत्र में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के परिजनों ने इसे दहेज हत्या का मामला बताते हुए जोरदार हंगामा किया और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस (up police) ने मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी (arrest) के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग कर रहा था। परिजनों के अनुसार, शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष की मांगें बढ़ती जा रही थीं। जब उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो उन्होंने नव विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, जो आखिरकार उसकी मौत का कारण बनी।
घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल के घर के बाहर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। उनका आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

